Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeसहायक पुलिस निरीक्षक महिला होमगार्ड सिपाही से करवाता था यह काम

सहायक पुलिस निरीक्षक महिला होमगार्ड सिपाही से करवाता था यह काम

join us-9918956492——————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े 

तेलंगाना में महिला होमगार्ड सिपाही से पीठ की मसाज करवाने वाले सहायक पुलिस निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। तेलंगाना पुलिस विभाग द्वारा यह कार्रवाई सहायक पुलिस निरीक्षक द्वारा मसाज करवाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक सहायक पुलिस निरीक्षक एक महिला होमगार्ड से पीठ की मसाज करते हुए नजर आ रहा है। वायरल हो रहा वीडियो तेलंगाना के जोगुलाम्बा गडवाल जिले का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस 30 सेंकेंड के वीडियो में खाकी साड़ी में एक महिला दिख रही है, जो होमगॉर्ड के पद पर तैनात है और वह पुलिस अधिकारी की पीठ दबा रही है। बताया जा रहा है पीठ दबा रही महिला होमगार्ड पुलिस अधिकारी के अधीनस्थ तैनात है।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी आया था। जहां होमगार्ड की लेडी कांस्टेबल के तौर पर तैनात कांस्टेबल ने अपने सीनियर अफसर पर सनसनीखेज आरोप लगाया था। कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि कटघर थाना के ड्यूटी इंचार्ज ने शादी का वादा करके इसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर कई महीनों तक शारीरिक शोषण करता रहा।

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular