Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeMarqueeसहकारी आवास निर्माण एवं वित्त निगम इम्प्लाइज यूनियन के सदस्यों द्वारा धरना

सहकारी आवास निर्माण एवं वित्त निगम इम्प्लाइज यूनियन के सदस्यों द्वारा धरना

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA 
सहकारी आवास निर्माण एवं वित्त निगम में घोटाले को लेकर चल रहा प्रदर्शन


लखनऊ। राजधानी के लक्ष्मण मेला मैदान पर सहकारी आवास निर्माण एवं वित्त निगम इम्प्लाइज यूनियन के सदस्यों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरने के 45 वें दिन यूनियन के अध्यक्ष जनमेजय कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान में व्याप्त भ्रष्टाचार और घोटालों की उच्च स्तरीय जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से करवाने के लिए हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं पर इतने दिन बीतने के बाद भी शासन प्रशासन हमारी सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि सरोजनी नायडू मार्ग स्थित सहकारी आवास निर्माण एवं वित्त निगम में विगत बीस वर्षों से मुदित वर्मा अध्यक्ष पद पर आसीन हैं और उनकी सांठगांठ से हर सरकार में भ्रष्टाचार का सिलसिला चलता आ रहा है जिसके कारण निगम लगातार घाटे में चलता चला जा रहा है। निगम में 64% अंशदान उप्र सरकार का लगा है और हम कर्मचारियों ने इसे अपने खून पसीने से सींचा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निगम के अध्यक्ष को बदलने और जांच पड़ताल करवाने की मांग करते हुए सिंह ने कहा कि संगठन ने कई बार मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश की है परंतु मुलाकात नहीं हो सकी है।

https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular