समाचार पत्रों में छपी खबरों को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ ने देर रात किया सीएचसी का निरीक्षण
मोहनलालगंज ।मोहनलालगंज सीएचसी में अव्यवस्थाओ की समाचार पत्रो में छपी खबर को सज्ञांन में लेकर सोमवार की देर रात सीएमओ नरेन्द्र अग्रवाल ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर रात में मरीजो को मिलने वाली इमरजेंसी सेवाओ को जाँचा।निरीक्षण के दौरान सबसे पहले सीएमओ प्रथम तल पर बने महिला वार्ड के बेडो में गन्दगी देखकर नाइट ड्यूटी में तैनात स्टाफ नर्स वन्दन शुक्ला व रूची पांडे को जमकर फटकार लगायी।सीएमओ ने स्टाफ नर्स से महिला डाक्टर के रात्रि ड्यूटी में आने के बारे में पुछा तो पता चला रात्रि में किसी महिला डाक्टर की ड्यूटी नही रहती डिलीवरी रूम की सारी जिम्मेदारी स्टाफ नर्स देखती है।

जिसके बाद सीएमओ ग्राउन्ड फ्लोर पर बने इमरजेंसी कक्ष में जाकर वहा रात्रि ड्यूटी में मौजूद डाक्टर विनय मिश्रा से इमरजेंसी में आने वाले मरीजो का ब्यौरा जानने के साथ डाक्टर से मरीजो के इलाज में आने वाली समस्याओ के बारे में भी पुछा।जिसके बाद सीएमओ इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बेल्हियाखेङा की बुखार से पीङित सीमा के तीमारदारो से सही इलाज व दवाओ के मिलने के बारे में पुछा तो परिजनो ने दवाये व सही इलाज मिलने की बात कही।जिसके बाद सीएमओ ने बीते दो दिनो में इमरजेंसी में आने वाले मरीजो का ब्यौरे का रजिस्टर भी चेक किया।वही महिला वार्डो में भर्ती प्रसूताओ ने बीते दो दिनो से डाइट का नाश्ता व खाना ना मिलने की भी शिकायत सीएमओ से की।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





