समर पार्टी का आयोजन
कानपुर महानगर। ग्रीष्म ऋतु पर आईएनआईएफडी के डिजाइनरो द्वारा ट्रूटी-फ्रूटी थीम पर आधारित एक समर पार्टी का आयोजन तथा फैशन डिजाइन स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा आशी बग्गा का मिस सेंट्रल इंडिया विनर के लिए एक प्रेसवार्ता की गयी।
इस दौरान ग्रीष्म ऋतु की भयावह स्थितियों पर फैशन डिजाइनरो ने पुष्पों के रंगो से सम्बन्धित तरह तरह के प्रिन्टेट परिधानों की एसेसरीज से सुसज्जित होकर रैम्प वाक किया। इस र्पाअी का शुभारम्भ रीजनल निदेशक विनय बहल ने किया।

वार्ता में विनय बहल ने बताया कि कानपुर के फैशन डिजाइन की छात्रा आशी बग्गा को मिस सेंट्रल इंडिया विनर का खिता प्रदान किया गया। वह कानपुर के नवयुवकों के लिए विशेष रूप से एक ज्वलन्त उदाहरण है जिन्होने इतने कम समय में अपनी तीव्र प्रतिभा से इस पदक को प्राप्त कर लिया है और आईएनआईएफडी का भी नाम रोशन किया है। कहा आशी अपनी मेहनत तथा लगन से इस मुकाम पर पहुंची है और अब उनका मुख्य लक्ष्य फेमिना मिस इंडिया का खिताब प्राप्त करना है। बताया आशी वर्तमान में माडलिंग की ट्रेरन है, वह माडलिंग करने, ड्रेस डिजाइन आदि पर ट्रेनिग देने का काम रकती है। प्रतियोगितिाओं के विजय प्राप्त डिजाइनरों को निदेशक के द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। पार्टी में लगभग 70 विधार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में केपी मिश्र, नितिका बहल, मो0 अकरम सिददकी, विजय अरोडा, अनुश्री, सरगम, अंकिता, विनीता, नितिका शर्मा व रितिका आदि मौजूद रहीं।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





