सपा विधायक ने समस्याओं को लेकर एडीएम सिटी को दिया ज्ञापन
कानपुर महानगर। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई तथा सपा नगर अध्यक्ष अब्दुल मुईन खान अपने पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ शहर की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होने एडीएम सिटी सतीश पाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रमजान का महीना शुरू हो रहा है तथा मुस्लिम क्षेत्रों व अन्य क्षेत्रों में भीषण गन्दगी है, कूडा उठाया नही जा रहा है, सीवर का गंदा पानी लोगो के घरो में घुस रहा है।

विधायक ने कहा शहर में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जर्जर पोल झुक रहे है। आंधी आने क 72 घंटे बाद भी बिजली व्यवस्था सामन्य नही हो पायी है। शहर को पेयजल नही मिल रहा है, पेयजल में सीवरयुक्त पानी मिला होने के कारण बीमारियां फैल रही है। जगह जगह लीकेज होने से हजारो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे है। नगर निगम व जल संस्था के अधिकारी लापरवाही बरत रहे है। शहर की कानून व्यवस्था भी पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है। रोज लूटपाट, अपहरण, बलात्कार, चोरी जैसी घटनाओं पर प्रशासन लगाम लगाने में नाकामयाब है। शहर की कई छात्राओं ने अपनी पढाई बंद कर दी है। मांग करते हुए कहा कि रमजान माह के दौरान 24 घण्टे बिजली दी जाये, शहर में बढ रहे अपराधों पर अंकुश लाया जाये, जर्जर लगे खम्भो को अतिशीघ्र बदलवाया जाये तथा लटकते तारों को ठीक कराने के साथ कूडे का उठान समय से सुनिश्चत कराया जाये। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि इन समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण नही हुआ तो समाजवादी पार्टी के लोग बाध्य होकर सडकों पर उतरकर संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर मो0 सारिया, लियाकत अली, बब्लू मेहरोत्रा, मोनू गुप्ता, कमलेश ओमर, राहुल यादव, लियाकत अली, श्याम सिंह, मुुमताज मंसूरी, कुलदीप यादव, कुतुबुददीन, सोमेन्द्र शर्मा, केके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





