Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeसपा प्रत्याशी गोरखनाथ मंदिर की शरण में, योगी की प्रतिष्ठा दांव पर

सपा प्रत्याशी गोरखनाथ मंदिर की शरण में, योगी की प्रतिष्ठा दांव पर

सपा प्रत्याशी गोरखनाथ मंदिर की शरण में, योगी की प्रतिष्ठा दांव पर
2014 के लोकसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ ने सपा की राजमती निषाद को रिकॉर्ड 312783 वोटों से किया था पराजित
गोरखपुर। शुक्रवार को जामा मस्जिद पर पहुंच कर अपनी जीत के लिए समर्थन मांगने और फिर बसपा द्वारा समर्थन का ऐलान कर देने के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण निषाद, गुरु गोरक्षनाथ व गुरु मछंदरनाथ के आशीर्वाद से अपनी जीत पूरी तरह सुनिश्चित करने के लिये गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। ऐसा पहली बार हुआ है जब भाजपा व मंदिर के प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहा सपा का कोई प्रत्याशी चुनाव के पहले आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचा हो। अपने पूरे कुनबे के साथ गोरखनाथ मंदिर की शरण में पहुंचे सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रह्लाद यादव भी मौजूद रहे।
बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2014 में गोरखपुर सीट पर भाजपा कैंडिडेट योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। ऐतिहासिक इसलिए क्योंकि योगी इस जीत के साथ सिर्फ 42 साल की उम्र में लगातार 5 बार एक ही सीट से चुने जाने वाले भारत के पहले सांसद बन गए थे। उनसे पहले मध्य प्रदेश बीजेपी के अशोक अर्गल 40 साल की उम्र में 5 बार लोकसभा के लिए चुने गए थे, लेकिन एक ही सीट से 5 बार चुने जाने वाले योगी इकलौते युवा सांसद हैं। योगी आदित्यनाथ ने सपा की राजमती निषाद को रिकॉर्ड 312783 वोटों से हार का स्वाद चखाया था। योगी की जीत ने गोरखपुर में मोदी लहर और गोरखनाथ मंदिर के प्रभाव की पुष्टि कर दी थी।
इस बार भले ही उपेंद्र शुक्ल भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हों और विपक्ष उनके खिलाफ एकजुट होने के बाद भी योगी पर सीधे हमलावर न हो लेकिन प्रदेश के मुखिया के तौर पर चुनाव अभियान की अगुवाई कर रहे योगी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular