HomeUttar Pradeshशेरगढ़ के खिताबी कुश्ती दंगल में विदेशी पहलवानों ने दिखाएं अपने दांव...

शेरगढ़ के खिताबी कुश्ती दंगल में विदेशी पहलवानों ने दिखाएं अपने दांव पेच।

मथुरा। जिला कुश्ती संघ व अखाड़ा शिवशक्ति के तत्वाधान में एवं भानु प्रताप सिंह बीजेपी नेता के सहयोग से कस्बा शेरगढ़ में खिताबी कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। 
इस प्रतियोगिता के आयोजक खेलगुरु बृजरत्न अशोक शेखर पहलवान व जिला केसरी सतीश पहलवान जटवारी ने बताया की हमारे बड़े भाई दिल्ली निवासी दीपक अनसुइया जी के सहयोग से मथुरा की भूमि पर दो विदेशी पहलवानो को उतारा गया। जिनका कमेटी द्वारा पगड़ी, माला, पटुका, तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। 
चीन से आये पहलवान जेग टोंग की कुश्ती श्यामबीर पहलवान मथुरा से कराई गई जो कि 10 मिनट तक कड़ा मुकाबला चला और कुश्ती बराबरी पर रही मथुरा का श्यामबीर चीन के पहलवान पर भारी पड़ा, वही अमेरिका से आये एंटोनियो की कुश्ती मथुरा के कलुआ पहलवान से कराई गई जिसमें कलुआ पहलवान ने अमेरिकी पहलवान को अपने दाव पेच से पांच मिनट में चित कर दिया। 
इस बीच दोनों विदेशी पहलवान बृज में कुश्ती लड़ कर बहुत प्रसन्न हुए और सभी से गले मिलकर भाई चारे का संदेश दिया। 
और सभी देशी व विदेशी पहलवानो का ठाकुर भानु प्रातप सिंह विजेपी नेता, जिला कुश्ती संघ के अध्य्क्ष हरिओम चतुर्वेदी, ठाकुर यशवीर सिंह राघव, धर्म सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विष्णु पहलवान, वीरेंद्र मास्टर, यूपी केसरी सोहनलाल पहलवान, एसओ साहब, प्रदीप कुमार, उम्मेद खलीफा, भूपेंद्र मिश्रा, रामकिशन कोच, रिंकू पहलवान, रितिक पहलवान, शीशपाल पहलवान, एवं शिव शक्ति अखाड़ा के मीडिया प्रभारी लक्ष्‍य अरोरा आदि ने पहलवानों को नगद धनराशि देकर सम्मान किया।
मथुरा संवाददाता शाहिद कुरैशी की रिपोर्ट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular