Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeMarqueeशीतकालीन भ्रमण के तहत उपजिलाधिकारी का यह कदम

शीतकालीन भ्रमण के तहत उपजिलाधिकारी का यह कदम

join us-9918956492—————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————
मलिहाबाद लखनऊ।तहसील क्षेत्रान्तर्गत विकास खण्ड माल के मुड़ियारा में शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील मलिहाबाद के विकास खंड माल की ग्राम पंचायत मुड़ियारा में तहसील मलिहाबाद द्वारा शीतकालीन भ्रमण के तहत  उपजिलाधिकारी मलिहाबाद जय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें 30 बच्चों को स्वेटर एवं साथ ही में 25 वृद्ध लोगों कम्बल वितरित किए गए ।
कार्यक्रम में उपस्थित तहसीलदार मलिहाबाद संतोष कुमार राय, तहसीलदार न्यायिक मलिहाबाद प्रदीप कुमार यादव ,खंड विकास अधिकारी माल भोलानाथ कनौजिया ,खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्र,के साथ साथ राजस्व विकास आपूर्ति स्वास्थ्य तथा अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित।कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ खुली चौपाल में समस्त शासकीय कार्यों की प्रगति की वस्तुस्थिति का सत्यापन किया गया।साथ ही राजस्व विकास आपूर्ति शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी।
पंचदेव यादव की रिपोर्ट———————————
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular