शिकायत के बाद भी नही शुरू हो सकी इमामबाड़ा स्टेट की सम्पत्ति के अवैध नामांतरण की जाँच
पिछले तहसील दिवस पर की गई थी शिकायत
नेता से लेकर वकील और जज भी इमामबाड़ा स्टेट की सम्पत्ति पर हैं काबिज़
गोरखपुर। वक्फ़ की सम्पत्तियों में लगातार लूट जारी है । एक आम आदमी से लेकर व्यापारी, वकील, राजनेता और हाईकोर्ट के जज तक वक्फ़ की सम्पत्ति पर अधिकार जमाये बैठे हैं । इनमें से ज़्यादातर सम्पत्तियों पर अधिकार को लेकर कोर्ट में वाद भी लंबित है। वर्तमान समय में भी वक्फ़ सम्पत्ति पर कब्जा करने का खेल जारी है और उसका रखवाला खामोश है। हम बात कर रहे हैं गोरखपुर में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े वक्फ़ में शामिल इमामबाड़ा स्टेट वक्फ़ नम्बर 67 की । बता दें की इमामबाड़ा स्टेट वक्फ़ अलल खैर है और इसमें हर मुसलमान को दखल देने का हक है और वक्फ़ अलल खैर होने के कारण ही पिछले दिनों वरिष्ठ अधिवक्ता अकबर मेकरानी द्वारा सदर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में वक़्फ सम्पत्ति पर अवैध कब्जा करने के मामले को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया था। एडवोकेट मेकरानी ने वक्फ़ सम्पत्ति को लेकर दो प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था जिसमे से एक में बेगपुर उर्फ मियाबाज़ार में इमामबाड़ा स्टेट वक्फ़ नम्बर 67 की भूमि पर अवैध कब्ज़े की बात कही गयी थी। बेगपुर उर्फ मियाबाज़ार में अराजी संख्या 33/1 और 33/2 पर वर्तमान में डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव व उनकी पत्नी द्वारा निर्माण कराया जा रहा है।

एडवोकेट मेंकरानी द्वारा इस सम्पत्ति को इमामबाड़ा स्टेट की बताते हुए उक्त अराजी के अतिरिक्त 25 अन्य सम्पत्तियों को वर्तमान मुतवल्ली द्वारा खेवट में गलत तरीके से नामांतरण कर अपने व परिवार के अन्य सदस्यों का नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया गया है। हालांकि उस समय जिलाधिकारी द्वारा इस मामले में वक्फ़ बोर्ड में शिकायत करने की बात कही थी लेकिन खेवट में गलत नामांतरण की बात स्वीकार करते हुए जांच कराने की बात कही गई थी ।

इमामबाड़ा स्टेट वक्फ़ नम्बर 67 की सम्पत्तियों में नामांतरण किस आधार पर किया गया इसकी जांच आज दूसरे तहसील दिवस तक शुरू नही हो पायी है।
आपको बता दें की वर्तमान समय में इमामबाड़ा स्टेट की सम्पत्तियों में लगभग 1900 करोड़ के घोटाले की जांच उपायुक्त वक्फ़, गोरखपुर द्वारा की जा रही है और इसमें एक बार इमामबाड़ा स्टेट की तरफ से जवाब भी लगाया जा चुका है लेकिन उपायुक्त वक्फ़ ने अदनान फारुख अली शाह को दोबारा नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है । वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इतने बड़े घोटाले की चल रही जांच के बाद भी इमामबाड़ा स्टेट की करोड़ों रुपये मूल्य की एक और सम्पत्ति को एक बड़ी रकम लेकर स्थानांतरित किये जाने की तैयारी चल रही है।

मन्नवर रिज़वी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





