शादी मे बारातियो से हुयी मारपीट शादी रूकी फिर पुलिस के साये मे हुयी शादी
मोहनलालगंज।निगोहा गांव में किसान की बेटी की आयी बारात में कुछ बारातियों ने डांस के दौरान गांव के लोगो से विवाद कर दिया।विवाद इतना बढ़ गया कि शादी के रस्मे रुक गयी। बारातियों ने दुल्हन के भाई और पिता की जमकर पिटाई कर दी इसके बाद शादी टूटती नजर आने लगी सूचना पर पहुचीं पुलिस ने बरातियों को समझाने के साथ उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी।वही बुजुर्गों ने भी लड़की और लड़के पक्ष के लोगो को समझा कर शांत कराया जिसके बाद सुबह तक निगोहा पुलिस की अगुवाई में साथ फेरे हुए जिस पर हर किसी ने निगोहा पुलिस की सराहना करता फिर रहा है।निगोहां के रहने वाले किसान रामसागर ने अपनी बेटी बबिता का विवाह गोसाईंगंज सराय करोरा के रहने वाले रामदास के बेटे गोविंद के साथ तय की थी।

तय तिथि के अनुसार रविवार रात 10 बजे बारात धूमधाम से निगोहां पहुंची इधर लड़की के पिता ने भी बारात के आवभगत के लिए खासा इन्तजाम रखा था चारों तरफ खुशियों का माहौल था । बारात जैसे ही अगवानी के साथ लड़की के दरवाजे पहुंची वहीं बारात में नशे में धुत युवक डांस कर रहे थे इसी दौरान गांव के कुछ अराजक युवक से बाराती युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी इस बीच किसी एक अज्ञात युवक ने एक बाराती अंकित के सर पर ईंट मारकर उसका सर फोड़ दिया और वह मौके से भाग निकला।जिसके बाद गुस्साए बारातियों ने लड़की पक्ष के लोगों से मारपीट करनी शुरू कर दी। और खाना मिठाई भी उठाकर फेंकने लगे।समझाने पहुंचे लड़की के पिता व भाई को भी पीट दिया। यह देख ग्रामीणों ने मारपीट की सूचना निगोहां पुलिस को दे दी सूचना पाते ही इस्पेक्टर चैम्पियनलाल पुलिस बल के साथ आनन फानन मौके पर पहुंचे और मारपीट कर रहे लोगों को शांत कराया जिसके बाद दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया और फिर दोनों समधी गले मिलें।वहीं पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा।पुलिस टीम के साथ पूरी रात बैठ कर शकुशल विवाह संपन्न कराया। यह देख ग्रामीणों ने पुलिस की सराहना की और कहा कि पुलिस न होती तो यह रिश्ता बनने से पहले टूट जाता।सकुशल बेटी की विदाई के बाद पिता ने राहत की सांस ली।इस्पेक्टर चैम्पियनलाल ने बताया कि ईंट मारने वाला युवक न जनाती में था न बाराती में था कोई तीसरा ही था जिसकी तलाश की जा रही है जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जायेगा।
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





