Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeशातिर अपराधी मामा चढ़ा पुलिस के हत्थे गया जेल

शातिर अपराधी मामा चढ़ा पुलिस के हत्थे गया जेल

शातिर अपराधी मामा चढ़ा पुलिस के हत्थे गया जेल
एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने दी जानकारी
कानपुर महानगर। बीते दिनो शहर में हुए आदित्य शुक्ला अपहरण काण्ड में कानपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस को 25 हजार रू0 का इनामी मुख्य आरोपी तथा पेशे से अपराधी सोनू दुबे उर्फ मामा को मय तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।
कानपुर एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने बताया कि थाना नजीराबाद क्षेत्र के ओमकारेश्वर स्कूल में कक्षा 3 में पढने वो छात्र आदित्य शुक्ला उर्फ नंदू का अपहरण बीतेी 16 अप्रैल को जेके टैम्पल मंदिर के पास बनी नहरिया रोड पर हो गया थ। अपहरण की वारदात को मोटर साइकिल सवार बदमाशों द्वारा अंजाम दिया था। बताया कि पुलिस की सजगता के चलते  बच्चे को सकुश्ज्ञल बचा लिया गया था और इस सम्बन्ध में 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है। बताया कि इसी मामले में फरार चल रहे 25 हजार रू0 का इनामी मुख्य आरोपी सोनू दुबे उर्फ मामा भी पुलिस ने पकड लिया है। मामा को एसएसपी की स्काट टम और रेल बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिर को कार्यवाही के बाद जेल भेजा गया।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular