शर्बत वितरण कर राहगीरो को पहुचायी राहत
पेपर मर्चेन्ट एसोसिएश द्वारा कई सामाजिक कार्याे की शुरूआतं
बेटी बचाओं बेटी पढायो योजना के तहत सरकारी स्कूल को लिया जायेगा गोद।

कानपुर महानगर। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में राहगीरों को राहत देने के उददेश्य से कानपुर पेपर मर्चेन्ट एसोसिएश द्वारा एक्सप्रेस रोड पर शर्बत वितरण किया गया। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक हजारो राहगीरो ने ठण्डा शर्बत पीकर अपनी प्यास बुझायी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मीनष अग्रवाल, महामंत्री कृष्ण कुमार बेरिवाल, उपाध्यक्ष विनोद गोयल, दीपक रस्तागी, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, संयुक्त मंत्री मुकेश अग्रवाल सहित कार्यकरणी के दीन दयाल भारतीया, आरके अग्रवाल, विजय सुल्तानिया आदि मौजूद रहे।
इस दौरान वार्ता में संस्था के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा सदस्यो व स्टाफ के बच्चों के लिए दो योजनाये चालूू की गयी है जिसमें बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे उपर अंक पाने वाले बच्चो को पुरूस्कार तथा प्रशस्ती पत्र प्रदान किया जायेगा। कृष्ण कुमार बेरीवाल ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा सदस्यो व स्टाफ के लिए भविष्य में कई कल्याणकारी योजना चलाने का विचार है जिसमें हैल्थ कैंप, इंशोनेन्स करना, फ्री पाठ्य सामग्री वितरण के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कराना तथा बेटी पढाओं बेटी बचाओं अभियान के तहत एक सरकारी स्कूल को भी गोद लिया जायेगा। इस अवसर पर शर्बत वितरण लोगो भी लांच किया।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





