व्यापारियों ने चलाया प्रदूषण के खिलाफ अभियान
– मिट्टी के कुल्हड़, पौधे व कपड़े के झोले वितरित कर कानपुर को प्रदूषण मुक्त करने हेतु शुरू की पहल
– आरटीओ भी अभियान में शामिल हुए

कानपुर महानगर। प्रान्तीय व्यापार मण्डल व समाजवादी व्यापार सभा के संयुक्त तत्वाधान में आज कानपुर आरटीओ के बाहर मिट्टी के कुल्हड़ पौधे व कपड़े के झोले वितरित कर प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सबसे अपील करी गई की कानपुर के माथे से दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर होने का कलंक मिल के हटाने में अपना योगदान दें। अभियान में व्यापार संगठनों ने कहा कि कानपुर पे लगे इस कलंक को मिटाने के लिए सबसे अहम योगदान कानपुर के व्यापारियों का ही होगा।अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष और सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता और प्रान्तीय व्यापार मण्डल कानपुर ग्रामीण के अध्यक्ष विनय कुमार ने आरटीओ में आ रहे सभी नागरिकों विशेषकर वाहन स्वामियों को चेताया की अभी नहीं जागे तो कानपुर आंकड़ों के अनुसार शमशान बनने की स्तिथि में है।आरटीओ कानपुर संजय सिंह समेत सैकड़ों की तादाद में उपस्थित सभी के बीच वितरण हुआ।आरटीओ ने वायदा किया कि प्रदूषण के सभी नियमों का पालन होगा। प्रान्तीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कानपुर में पर्टिकुलेट मैटर के स्तर को भयावह व जानलेवा बताते हुए सबसे अपील करी कि अपने घर, अपने प्रतिष्ठान, अपने कारखाने हर जगह जैसे भी जहां भी जगह मिले वहां पौधे लगाएंं और अपने घरों, कार्यालय, प्रतिष्ठानों, कारखानों में प्लास्टिक निर्मित वस्तुओं की जगह मिट्टी के ग्लास, सकोरा, कुल्हड़ आदि का प्रयोग करें।साथ ही अभिमन्यु गुप्ता ने वाहन स्वामियों से अपील करी की अपने वाहनों को भीड़ वाली जगह पे खड़ी अवस्था में बंद रखें।अभिमन्यु ने बताया कि प्रतिव्यक्ति 550 लीटर ऑक्सीजन रोज़ चाहिए जिसके लिए 11000 लीटर शुद्ध ताज़ा हवा चाहिए।1 लीटर पेट्रोल जलने में 11000 लीटर शुद्ध ताज़ा हवा बर्बाद होती है।इसलिए वाहन स्वामियों का भी प्रदूषण रोकने में सबसे अहम योगदान है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि हमसब एक वक्त पे मैनचेस्टर कहे जाने वाले कानपुर में व्यापार अपने परिवार को बेहतर जीवन देने के लिए कर रहे हैं पर यही हाल रहा तो कानपुर से व्यापारी पलायन के लिए मजबूर होगा।व्यापार मण्डल से जुड़े व्यापारियों को दक्षिण के प्रदेशों से संदेश आ रहे हैं की कानपुर छोड़ के दक्षिण में आकर बसो। स्तिथि को अत्यंत गंभीर बताते हुए जुनून और लागतार धैर्य के साथ कानपुर को प्रदूषण रहित बनाने के लिए सबको संकल्पित होने के लिए जोर दिया। अभियान संयोजक कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय किमार ने कहा आज अभी से संघर्ष में शामिल हों वरना बहुत देर हो जाएगी।प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी सिंह ने कहा की कानपुर इस वक़्त बम के ऊपर बैठा है पर अभी संगठित प्रयासों से इस भयावह विस्फोट को रोका जा सकता है।अभियान में प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष विनय कुमार, महासचिव हरप्रीत सिंह बब्बर, बॉबी सिंह,जितेंद्र सिंह संधू, कानपुर नगर अध्यक्ष शुभम जेटली,पारस गुप्ता, जितेंद्र लाम्बा, मो0 शादाब आदि मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





