Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeवोट डालने के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा मुझे खुशी है...

वोट डालने के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा मुझे खुशी है कि जनता का समर्थन मिल रहा

join us-9918956492—————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————- 
उत्तर प्रदेश शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है. पहले चरण के तहत 24 जिलों की 230 स्थानीय निकायों के लिए मतदान किया जा रहा है. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह शुरू हुआ और प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने गोरखपुर में सुबह ही मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला.

सीएम योगी ने बुधवार को दिन की शुरुआत गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की. इसके बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जनपद गोरखपुर के पुराना गोरखपुर वार्ड में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर महापौर व पार्षद के चुनाव हेतु मतदान स्थल पर मतदान किया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए थे. 

उल्‍लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल की थी. भाजपा की जीत के बाद प्रदेश की बागडोर संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए निकाय चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं. वह स्वयं चुनाव प्रचार में जोर शोर से शामिल हैं.

वोट डालने के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि ‘नगर निकाय चुनाव प्रदेश के अंदर जनता को बेहतरीन सुविधाएं देने और नगर निकायों को सक्षम बनाने के साथ आमजन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्‍ध कराने, सड़कों को अतिक्रमण से मुक्‍त करने, सफाई कर्मचारियों के हितों का संरक्षण करने के उद्देश्‍य से भाजपा नगर निकाय चुनाव में उतरी है. मुझे खुशी है कि जनता का समर्थन मिल रहा है. हमारे प्रत्‍याशी पूरे प्रदेश में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेंगे’. 

इस चरण में कुल 1.09 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करेंगे. कुल 11, 679 बूथ पर मतदान किया जा रहा है. पहले चरण के तहत शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ, गाजीपुर और सोनभद्र में मतदान किया जा रहा है.

चुनाव के पहले चरण में कुल 1.09 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करेंगे और कुल 11, 679 बूथ पर मतदान किया जा रहा है. प्रदेश के निकाय चुनाव में बाकी दो चरणों  में 26 नवंबर और 29 नवंबर को मतदान होगा. तीनों चरणों की मतगणना एक दिसंबर को होगी और परिणाम भी उसी दिन घोषित होंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=ZPQde_k8FYA&t=12s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular