Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeविगत छः माह की कार्यकाल में बताई विकास की उपलब्धियां -राज्यमंत्री 

विगत छः माह की कार्यकाल में बताई विकास की उपलब्धियां -राज्यमंत्री 

join us-9918956492————-
विगत छः माह की कार्यकाल में बताई विकास की उपलब्धियां -राज्यमंत्री 
यूपी में भाजपा की सरकार बने छः माह से उपर हो गये है। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ-साथ सभी राज्य मंत्री अपनी कार्यकाल में हुए विकास को लेकर कांफ्रेस कर है। साथ ही पिछली सरकार में हुई गड़बड़ी को बताते हुए जांच भी करवा रहे हैं। ऐसे में यूपी राज्य मंत्री व भूमि विकास एवं जल संसाधन मंत्री ने एक प्रेस वार्ता के जरिए अपनी कार्यशैली के बारे में बताये|
लखनऊ विधानभवन के तीलक भवन में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परती भूमि विकास विभाग एवं जल संचार मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बृहस्पतिवार को एक कान्फ्रेंस के जरिए बीते छः माह के कार्यकाल में विकास की उपलब्धियों के बारे में बताया। 
समादेश क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन के बारे में कहा कि वर्तमान में यह सुविधा प्रदेश के 39 जिलों में उपलब्ध है बाकि के जिलों में जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी|
आगे बताया कि नई सरकार की पहल पर निगम द्वारा संचालित सुधार परियोजना को विश्व बैंक से एक वर्ष का विस्तार प्राप्त हुआ है तथा अब परियोजना दिसम्बर 2018 में समाप्त होगी परियोजना की विस्तारित अवधि 8000 हे0 अतिरिक्त ऊसर भूमि का उपचार एवं 24000 हे0 बीहड़ भूमि के सुधार का कार्य ललित है, जिससे माननीय प्रधानमंत्री के उद्देश्यों के अनुरुप कृषकों की आय दोगुना करने की दिशा में सार्थक प्रयास संम्भव हो सकेगा। 
वर्तमान सरकार के प्रयासों से गत छः माहों में प्रदेश के ऊपर प्रभावित 209 ग्रामों में लगभग 23400 कृषकों की 10121 हे0 ऊसर भूमि को 93520 मैट्रिक टन जिप्सम पारदर्शी रुप से उपलब्ध कराते हुए उपचारित कराया गया उपचारित क्षेत्र में 6483 हे0 अनुपजाऊ ऊसर भूमि का उपचार कर प्रथम बार धान की फसल की रोपाई सुनिश्चित करायी गयी है। साथ ही उपचारित क्षेत्र में रबी फसल के दौरान विवरण हेतु 12000 कुन्तल गेहूं बीज एवं 3500 कुन्तल खाद की व्यवस्था की जा रही है।
इस अवधि में 1060 नई बोरिंग विकसित कराकर लगभग 6500 हे0 भूमि में सिंचन क्षमता का विकास किया गया है।
विगत छः माह में विभाग द्वारा 34.93 करोड़ धनराशि विभिन्न मदों में करते हुए कीर्यमद के अन्तर्गत 66 तालाबों का निर्माण 168 तालाबों का जीर्णोध्वार 305 चेकडैम 200 जल संचय बांध व 643 अन्य संरचनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है|
सतीश संगम की रिपोर्ट——————-
————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular