JOIN US-9918956492——————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————–
उत्तर प्रदेश का ये नगर निकाय चुनाव राजधानी लखनऊ के लिए इतिहास बनाने जा रहा है। आज नवाबों की नगरी लखनऊ को पहली महिला महापौर मिलेगी। लखनऊ के इतिहास में आज तक कोई भी महिला महापौर की कुर्सी पर नहीं बैठी है। आजादी के बाद पहली बार लखनऊ की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। लखनऊ में भाजपा की तरफ से संयुक्ता भाटिया, सपा से मीरा वर्धन तलवार, बसपा से बुलबुल गोदियाल और कांग्रेस से प्रेमा अवस्थी मैदान में हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी की संयुक्ता भाटिया लखनऊ में अपने प्रतिद्वन्दियों से आगे चल रही हैं। बता दें कि संयुक्ता भाटिया 90 के दशक में कैंट से विधायक रहे स्वर्गीय सतीश भाटिया की पत्नी हैं। संयुक्ता संघ की अवध प्रांत की महिला समन्वयक हैं, जबकि उनके बेटे प्रशांत भाटिया लखनऊ के विभाग कार्यवाह हैं। इस लिहाज से संयुक्ता भाटिया का पूरा परिवार बीजेपी और संघ से जुड़ा हुआ है। संयुक्ता भाटिया ने आज नतीजे आने से पहले पूजा-पाठ की और अपनी जीत की प्रार्थना की।






