रो रहीं डेढ साल की बच्ची को चुप कराने के बहाने रिश्तेदार ने हीं दरिंदगी कर डाली
पीजीआई। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में रविवार की सुबह डेढ़ साल की बच्ची के साथ रिश्ते में दादा लगने वाले अधेड़ उम्र के युवक ने दरिंदगी कर डाली घटना उस समय की है,जब रो रही बच्ची को चुप कराने के बहाने हैवानियत कर डाली, घटना की जानकारी परिवारजनों को हुई तो घायल अवस्था में तड़प रही बच्ची को देख आक्रोशित परिजनों ने युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग में रो रही डेढ़ साल की मासूम को चुप कराने के बहाने रिश्ते में उसके ही दादा लगने वाले ने हैवानियत कर डाली। घटना की जानकारी घरवालों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी।आक्रोशित परिजनों ने हैवान बने (50) वर्षीय अधेड़ को पीटने के साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची से रेप की बात सामने आने पर हरकत में आयी पुलिस ने मासूम को मेडिकल कराने के लिए भेजने के साथ ही आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता तेलीबाग क्षेत्र में पेंटर का काम करने वाला अपनी पत्नी और बच्ची के साथ रहता है। उसके घर के पास में ही परिवार के अन्य लोगों का भी मकान है। जहां वैवाहिक कार्यकम की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोसाईगंज थाना क्षेत्र के शैरेया गांव का रहने वाला जगदीश पुत्र छग्गा भी आया था।
रिश्ते में पेन्टर का सगा मामा लगने वाला जगदीश कुरील रविवार की सुबह उसके घर पहुंचा था। उस समय पेन्टर की पत्नी खाना बना रही थी, मासूम बच्ची रो रही थी। बच्ची को रोता देख जगदीश ने उसे चुप कराने के बहाने टहलाने की बात कहकर घर के उपरी हिस्से में बने एक कमरे में ले गया। रिश्ते में दादा लगने वाले हैवान पर बिना शक किए मां ने भी बच्ची को उसे ले जाने दिया।
कुछ समय बाद बच्ची को रोता हुआ ही छोड़कर वह घर से बाहर चला गया। बाद में पड़ोस में ही रहने वाली बच्ची की चाची ने बच्ची को चुप कराने के लिए ले लिया फिर बच्ची चुप होने का नाम ही नहीं ले रही थी तब बाथरूम कराने के लिए बच्ची को बैठाया तो नाजुक अंग से खून आता देख यह बात बच्ची की मां को बतायी। तो परिजनों में रोना-पीटना मच गया।
बच्ची के चाची ने बच्ची के रोने और निजी अंग से खून आने के बाद भी मां का ध्यान रिश्ते में दादा लगने वाले कि घिनौनी हरकत की ओर नहीं गया। कुछ देर बाद ध्यान करने पर याद आया कि उसने जगदीश को अपने घर से देखा था कि वह बच्ची को लेकर मकान के ऊपर बने कमरे में जा रहा है। पूरा मामला समझा में आते ही जगदीश को परिजनों ने पकड़कर पीटा तो उसने भी अपनी गलती मान ली। जिस पर घरवालों ने डॉयल 100 पर घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जगदीश को गिरफ्तार कर थाने ले आयी।
आरोपित के रिश्तेदार ने बताया कि जगदीश की पत्नी उसे पहले ही छोड़कर मायके जा चुकी है। हमेशा अवारा की तरह घूमने वाले जगदीश की बेटी की शादी हो चुकी है, जिसके बच्चे हैं। वहीं जगदीश के बेटे भी जवान हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल कराने के लिए भेज दिया है।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





