JOIN US-9918956492—————————————————–
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परिनिर्वाण दिवस उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने जीपीओ स्थिति गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही महात्मा गांधी के प्रिय भजनों को भी गुनगुनाया साथ ही लोगों से महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्गों पर चलने की अपील भी की।

राजपाल राम नाईक ने कहा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज हमने उन को पुष्प अर्पित कर उनको याद किया महात्मा गांधी के लोकप्रिय भजन में से हमने गायन किया भजन की एक एक पंक्ति हमें आगे चलने के लिए मार्गदर्शन दिखाती है। इसमें से 2 पंक्तियां आज के संदर्भ में हमें महत्वपूर्ण लगती है इसलिए मैं बता देता हूं। डटे रहो इस जन्म भूमि में जिस पुण्य भूमि में जन्म लिया बलिदान उसी पर हो जाएं वह शक्ति दो हमें दयानिधान कर्तव्य मार्ग पर डट जावे” और इसलिए सभी देशवासियों को मेरा एक संदेश है।

वही राज्यपाल ने सबको अपने कर्त्तव्यो का पालन करने को कहते हुए कहा अपना कर्तव्य पथ पर निरंतर चलते रहना चाहिए और मैं राज्यपाल हूं तो राज्यपाल के कुछ कर्तव्य हैं सरकार हैं मंत्री हैं उनके लिए भी कर्तव्य है उनके आम जनता के लिए भी कर्तव्य हैं और यह कर्तव्य वैन जिस मातृभूमि में हमने जन्म लिया उसके कल्याण के लिए हम सबको एक होकर काम करना चाहिए ऐसे में जाति जाति का विद्वेष स्त्री पुरुष का विद्वेष इस बात का साक्षी है। आज हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए जो चित्र महात्मा गांधी ने उस समय पर देश के सामने रखा कि स्वदेशी का आंदोलन हो शुद्ध आचरण का आंदोलन हो नमक का सत्याग्रह हो जो भी बातें उन्होंने अपने जीवन में किया है। उसी के कारण युद्ध शुरू हुआ था तब से लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया उसके लिए एक प्रतीक के रूप में इसीलिए हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हम देखते हैं पुरानी जो जीवन में रास्ता दिखाया है उस रास्ते पर हमें डटकर चलना चाहिए।
सतीश संगम की रिपोर्ट—————————-
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





