Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeराज्यपाल द्वारा येदियुरप्पा की सरकार बनाना लोकतंत्र की हत्या

राज्यपाल द्वारा येदियुरप्पा की सरकार बनाना लोकतंत्र की हत्या

राज्यपाल द्वारा येदियुरप्पा की सरकार बनाना लोकतंत्र की हत्या
कानपुर महानगर।  विपक्षी संयुक्त मोर्चा कानपुर ने कर्नाटक में भाजपा के बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री वास्ते राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाने पर कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राज्यपाल द्वारा येदियुरप्पा को बहुमत सिद्ध करने के वास्ते 15 दिन का समय दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे विधायको की खरीद फरोख्त की मण्डी लग जायेगी, जबकि कांग्रेस और जेडीएस के पास पूर्ण बहजुमत था। गोवा में कांग्रेस बडी पार्टी थी उसको न बुलाकर भाजपा को बुलाकर उसका मुख्यमंत्री बनवा दिया। कहा जहां चाहते है अपनी सुविधा के अनुसार नियमों को तोड मरोड देते है जो तानाशाही है। नेताओं ने पुनः नया आयोग बनाने की मांग की और कहा उसके द्वारा जो नियम बनाए जाएं उसी के अनुसार मुख्यमंत्री का चयन हो।
वक्ताओं ने कहा राज्यपाल को निष्पक्ष रहना चाहिये, विपक्षी नेताओं का मानना है कि देश में लोकतंत्र समाप्त हो रहा है तथा देश तानाशाही की ओर बढ रहा है। 15 दिन का समय इस लिए दिया गया है कि कांग्रेस व जेडीए के विधायकों को तोड सके। निन्दा करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, मोइन खान-सपा नगर अध्यक्ष, सुरेश गुप्ता प्रवक्ता रालोद, प्रदीप यादव अध्यक्ष जदयू, आरपी कनौजिया, अशोक तिवारी, बैकुण्ठ यादव, कुलदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular