Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeराज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने  ‘अटल गीत गंगा’ समारोह  को सम्बोधित किया 

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने  ‘अटल गीत गंगा’ समारोह  को सम्बोधित किया 

JOIN US-9918956492——————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————— 
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने  ‘अटल गीत गंगा’ समारोह  को सम्बोधित किया 

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक जी ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को बहुआयामी और प्रेरक व्यक्तित्व बताते हुए कहा है कि उनकी संसदीय प्रणाली में पूर्ण विश्वास और निष्ठा रही। व लोकप्रिय व सर्वमान्य नेता रहे और उनको सत्ता पक्ष व विपक्ष सभी मानते है। व ओजस्वी वक्ता रहे और उनकी विनोद बुद्धि व बात कहने का अंदाज निराला रहा है। अटल जी ने सबका साथ लेकर चलने और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता रही। उन्होने देश का गौरव बढ़ाते हुए परमाणु परीक्षण के माध्यम से भारत की शक्ति का परिचय पूरी दुनिया को दिया। राज्यपाल जी ने अटल जी को दीप-स्तम्भ बताते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने  अटल जी से जुड़े विभिन्न प्रशंसगो और संस्मरणो की चर्चा भी की। राज्यपाल जी आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में  आयोजित ‘अटल गीत गंगा’ समारोह को सम्बोधित रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल एव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अटल जी के साथ रहे और उनके भाषणा का अनुवाद करने वाले डाॅ0 एन0एम0 घटाटे को ‘अटल सम्मान’ से सम्मानित किया। अटल जी की कविताओं का काव्य वाचन भी किया गया। मुख्यमंत्री जी ने ‘अटल गीत गंगा’ समारोह को अटल जी की कर्मभूमि लखनऊ में आयोजित किए जाने पर आयोजको  को  बधाई और साधुवाद देते हुए कहा कि उन्हें श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के साथ सार्वजनिक जीवन में सहभागी होने और संसद में कार्य करने का सौभाग्य मिला है। अटल जी ने आजाद भारत की सही मायनो में विकास की नींव रखी और उन्हा ेंने एक कुशल शिल्पकार के रूप में कार्य किया। उनका मानना था कि देश के विकास का केन्द्र बिन्दु ग्रामीण भारत ही हो सकता है। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को मूर्तरूप दिया, जिसके कारण देश की ग्रामीण आबादी को पक्के मार्गो से जोड़ा गया है। इसके अलावा, उनके द्वारा लागू की गई स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना ने भी देश के विकास में महत्वपूर्ण  योगदान दिया है। योगी जी ने कहा कि अटल जी ने अस्थिरता को स्थायित्व देते हुए देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का कार्य किया। उन्होंने  राजनीति में भी स्थिरता प्रदान करते हुए कुशलता के साथ गठबन्धन की सरकार चलायी। मोबाइल, आॅप्टिकल फाइबर और गैस कनेक्शन को गांवो तक पहुंचाने का भी श्रेय अटल जी को जाता है। उन्होंने देश में आधारभूत ढांचे के विकास के लिए बहुआयामी कार्य किए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत में परमाणु शक्ति का परीक्षण कर अटल जी ने देश को परमाणु सम्पन्न राष्ट्र बनाया। इसके  चलते भारत दुनिया की नजरों में एक स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में उभरा। कारगिल युद्ध के दौरान धैर्यपूर्वक ठोस कार्यवाही करते हुए अटल जी ने भारतीय क्षेत्र को मुक्त कराया। 

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular