Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeयह कांवड़ यात्रा है, कोई शव यात्रा नहीं, जो बाजे नहीं बजेंगे:योगी...

यह कांवड़ यात्रा है, कोई शव यात्रा नहीं, जो बाजे नहीं बजेंगे:योगी आदित्यनाथ

join us-9918956492———–
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के थानों में जन्माष्टमी उत्सव को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है. योगी ने कहा कि अगर मैं सड़क पर ईद के दिन नमाज पढ़ने पर रोक नहीं लगा सकता, तो थानों में जन्माष्टमी का उत्सव रोकने का मुझे कोई अधिकार नहीं है. लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान योगी ने कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा में बाजे नहीं बजेंगे, डमरू नहीं बजेगा, माइक नहीं बजेगा, तो कांवड़ यात्रा कैसे होगी? यह कांवड़ यात्रा है, कोई शव यात्रा नहीं, जो बाजे नहीं बजेंगे.

योगी ने कहा, मैंने अधिकारियों से सभी धार्मिक स्थलों पर माइक बैन करने का आदेश पारित करने को कहा था. अगर इसे लागू नहीं कर सकते हैं तो कांवड़ यात्रा में भी माइक पर बैन नहीं होगा, ये यात्रा ऐसे ही चलेगी. दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने ये बयान पिछली सरकार से जोड़कर दिया. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग जो खुद को यदुवंशी कहते हैं, उन्होंने पुलिस स्टेशन और पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी के आयोजनों पर रोक लगाई थी.

योगी आदित्यनाथ के बयान पर समाजवादी पार्टी ने कहा है कि मुख्यमंत्री का बयान सरासर झूठा है. सपा सरकार ने कभी भी थानों में जन्माष्टमी पर रोक नहीं लगाई, अगर मुख्यमंत्री ऐसा बयान दे रहे हैं तो इसका सबूत पेश करें और वो सरकारी आदेश को दिखाएं. सपा ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान अखिलेश यादव हर सरकार पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी मनाने जाते थे.

https://www.youtube.com/watch?v=z128H3xSUCk&t=1s


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular