मोदी- योगी के नारे लगातें परिवहन संविदा कर्मी पहुंच गए भाजपा मुख्यालय

0
344

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA ——–
मोदी- योगी के नारे लगातें परिवहन संविदा कर्मी पहुंच गए भाजपा मुख्यालय
मांगे पूरी न होने पर 19 सितम्बर को प्रदर्शन करेंगे 35 हजार कर्मचारी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर सोमवार को राजधानी में हजरतगंज स्थित पटेल पार्क में सभा आयोजित करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक मार्च निकाल कर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष राम राज विश्वकर्मा ने बताया कि कई वर्षों से परिवहन निगम में संविदा पर कार्यरत चालक और परिचालक आउट सोर्सिंग पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के समान वेतन लागू करने की मांग कर रहे है परंतु कार्यवाही नहीं की जा रही है। समाजवादी सरकार के दौरान अमित शाह और राजनाथ सिंह ने वायदा किया था कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही संविदा कर्मियों को नियमित करने के साथ वेतन विसंगति दूर की जाएगी पर अभी तक वायदा पूरा नहीं किया है। परिवहन निगम के कर्मचारी पूरी तरह असुरक्षित हैं और 10-15 सालों की नौकरी के बाद भी कभी भी निकाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगति दूर करने और निकाले गए संविदा कर्मियों को वापस लेने की मांग यदि जल्दी ही पूरी नहीं की गई तो लक्ष्मण मेला मैदान में 19 सितम्बर को 35 हजार कर्मचारी उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।
हिन्द मजदूर सभा से सम्बद्ध संविदा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले जुटे संविदाकर्मी भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां पुलिस ने उन्हें बैरीकेटिंग लगा कर रोक दिया। भाजपा कार्यालय से आए आनन्द पाण्डेय ने बाहर आ कर संविदा कर्मियों की मांग सम्बम्धित ज्ञापन लिया और उसे मुख्यमंत्री तथा सम्बम्धित विभाग में भेजने का आश्वासन दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=YLlPJE-deBw


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here