मृतक अधिवक्ता के परिजनो को 50 लाख मुआवजा देने की मांग
अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिचर से घूम-घूम कर व्यक्त किया आक्रोश
की शासन के खिलाफ नारेबाजी

कानपुर महानगर। इलाहाबाद में अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कानपुर कचेहरी परिसर में जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओे ने घूम-घूम कर अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा सरकारी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की, मानव श्रृंखला बनाई तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस दोैरान अधिवक्ताओं का एक समूह पूरी कचेहरी परिसर में घूमा और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा जहां नारेबाजी करते हुए दिये गये ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए महामंत्री पं0 रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता लोेतंत्र की रीढ की हडडी है और आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है लेकिन प्रदेश में अधिवक्ता समाज की सुरक्षा की कोई समुचित व्यवस्था नही है। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में आये दिन अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमले हो रहे है और उनकी हत्याये की जा रही है। कहा इलाहाबाद में अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव को गोली मारकर सभी हत्यारे आराम से फरार हो गये, जिससे हम अधिवक्ताओं मे काफी रोष है। स्व राजेश के जीवन की क्षति की भरपाई होना सम्भव नही है मांग करते हुए कहा कि तत्काल अधिवक्ता राजेश के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाये साथ ही मृत अधिवक्ता के परिजनो को 50 लाख रू0 क्षतिपूर्ति के साथ अधिवक्ताओं की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





