Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुस्लिम समाज के पुरुष खुद को कानून से ऊपर समझने लगे हैं

मुस्लिम समाज के पुरुष खुद को कानून से ऊपर समझने लगे हैं

JOIN US-9918956492—————
सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में ट्रिपल तलाक को अंसवैधानिक करार दे दिया है, लेकिन लगता है कि मुस्लिम समाज के पुरुष खुद को कानून से ऊपर समझने लगे हैं। आधी आबादी को पूरा हक देने वाले इस फैसले के दो दिन बाद ही यूपी में तीन तलाक का मामला सामने आया है।

घटनाक्रम मेरठ का है। शौहर ने तीन बार तलाक बोलकर अपनी बीवी को खुद से दूर कर दिया। पीड़िता के मुताबिक शौहर पहले से उसे दहेज के लिए परेशान करता था। सोमवार को भी उसे घर से निकाल दिया गया था। ऐसे में जब पत्नी ने उसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में बताया तो पति ने कई लोगों के सामने उसे तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

छह साल पहले हुई थी शादी, तीन बच्चे भी हैं

सरधना कस्बे के मोहल्ला कमरा नवाबान निवासी अरशी खान की शादी छह साल पहले मोहल्ले के ही सिराज खान से हुई थी, दोनों के तीन बच्चे भी हैं। पत्नी का आरोप है कि शादी के समय से ही पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा है। मांग पूरी न होने पर वह पत्नी को तलाक देने की धमकी भी देता रहा। इसी को लेकर पीड़िता को सोमवार की शाम मारपीट करके घर से निकाल दिया।

पीड़िता की मानें तो मंगलवार को दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास के लिए मायके और ससुराल वालों की मीटिंग हुई। इसी बीच मायके वालों ने तलाक पर आए सुप्रीम कोर्ट फैसले का हवाला दिया तो पति ताव में आ गया। उसने तुरंत भरी मीटिंग में पत्नी को तीन बार तलाक कह दिया।

तलाक की इस प्रकिया के खिलाफ पत्नी ने भी मोर्चा खोल दिया है। उसने पूरे मामले की शिकायत थाना सरधना पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस को ये फैसला लेने में समय लगा कि किन धाराओं में मुकदमा कायम किया जाए।

मेरठ में एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में ससुराल पक्ष पर मुकदमा कायम किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=YLlPJE-deBw


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular