Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री ने दुधवा पार्क में किया विश्व पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने दुधवा पार्क में किया विश्व पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने दुधवा पार्क में किया विश्व पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ
पर्यटनए वन टंगियाए गन्ना भुगतान सहित स्वावलम्बन पर दिये विशेष निर्देश
लखीमपुरध्पलिया कलां.खीरी। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के नवनिर्मित प्रवेशद्वार के उद्घाटन के पश्चात प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व पक्षी महोत्सव का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में आये देश विदेश के प्रख्यात पर्यावरणविदोंए पक्षी प्रेमियोंए फ़िल्म निर्माताओंए स्थनीय गणमान्यजनों से खचाखच भरे सभागार में दुधवा के 88373 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले भूभाग पर जैव विविधताओं के निकट निवास को अद्भुत व  स्वस्थ जीवन का कारक बतलाते हुये उन्होंने स्थानीय जनमानस के सहयोग और समन्वय के साथ पर्यटनए रोजगारए ग्रामीण उत्थान के माध्यम से इको टूरिज्म का आह्वान करते हुए वनाधिकारियों को ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में अपार सम्भावनाओं को देखते हुये दुधवा को विशेष पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। अविकसित संसाधनों को पूर्णतयः विकसित करने व स्थानीय हवाई पट्टी के माध्यम से पर्यटको को आकर्षक सुविधाएं प्रदान किये जानेए पूर्ण प्रशिक्षित नेचर गाइडों हेतु स्थानीय युवाओं की सहभागिताए दुधवा को फोरलेन से जोड़ने व स्थानीय नागरिकों को टोल टैक्स में छूट का लाभ देनेएडिसिल्टिंग के द्वारा सुहेली नदी को पुनर्जीवित करनेएवृहद वृक्षारोपण को कार्ययोजना का मुख्य बिंदु बतलाया। प्रदेश में 23 वनटांगिया ग्रामों को राजस्व ग्राम वनटांगियों को जल्द राजस्व ग्रामो का दर्जा दिए जाने के साथ उन्हें समस्त मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का शीघ्र आश्वासन दिया वहीं गन्ना किसानों के जख्मों पर मलहम लगाते हुये पन्द्रह दिनों में गन्ने का भुगतान सुनिश्चित करवाने को कहा तो वहीं 28 फरवरी तक क्रय केंद्रों पर धान क्रय करने की जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान उद्यान पर आधारित पुस्तकों का विमोचन व प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए योगी आदित्यनाथ ने मुक्तकंठ से पार्क की जैव विविधताओंए व्यवस्थाओए कार्यशीलताए इकोविकास समिति सन्चालित कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए देशी व विदेशी अतिथियों को विशिष्ट कार्यों हेतु पुरस्कार प्रदान किये गये।कर्यक्रम के दौरान वन मंत्री दारा सिंह चौहानए प्रमुख सचिव वनए प्रमुख वन संरक्षकए उपनिदेशक महावीर कौजलगीए सांसद अजय मिश्र व रेखा वर्माए विधायक बाला प्रसाद अवस्थीए राम कुमार वर्माए सौरभ सिंह सोनूए मंजू त्यागीए लोकेन्द्र प्रताप सिंहए योगेश वर्माए  जिलापंचायत अध्यक्ष सुमन सिंहए जिलाध्यक्ष शारद बाजपेईए जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्राए रोमी साहनी आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार सैयद निजाम अली——————–
————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें  
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular