Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeमुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस...

मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रेस क्लब को छावनी बना दिया।

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
दलित हितैषी यूपी प्रेस क्लब से गिरफ्तार
गोष्ठी के नाम पर सीएम आवास कूच का था इरादा

लखनऊ । राजधानी के प्रेस क्लब में सोमवार को पत्रकारों से ज्यादा पुलिस का जमावड़ा लग गया। गोष्ठी के नाम पर मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रेस क्लब को छावनी बना दिया।

दलित हितैषी संगठनों द्वारा सहारनपुर हिन्सा में दलित उत्पीडन को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था जिसे एसीएम पश्चिमी अनिल कुमार मिश्र और पुलिस उपाधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने शांति भन्ग की आशंका में रद्द करवा दिया। प्रशासन ने दलित हितैषी संगठनों को फौरन प्रेस क्लब खाली करने के लिए कहा परंतु रिटायर्ड आईपीएस एस आर दारापुरी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र दीक्षित ने कहा कि गोष्ठी करने से नहीं रोका जा सकता है। उन्होनें कहा कि 45 लोग गुजरात से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 125 किलो का साबुन देने आ रहे थे जिन्हे यूपी पुलिस ने झांसी में गिरफ्तार कर लिया है जिसकी वे निन्दा करते है। दलित हितैषी संगठनों को हटते न देख कर पुलिस ने उनसें कहा कि उनका एजेंड़ा सिर्फ वार्ता करना नहीं है क्योंकि एलआईयू रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोग राजधानी के चौक क्षेत्र में छिप कर बैठे थे जिन्हे पुलिस ने रोक लिया है।

एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि ये लोग प्रेस क्लब में वार्ता के नाम पर एकत्र हो कर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने वाले थे, जिसे समय रहते रोक लिया गया है। दलित हितैषी संगठनों द्वारा प्रेस क्लब खाली न करने पर पुलिस ने 8 लोगों को शांती भन्ग की आशंका में गिरफ्तार कर पुलिसलाइन भेज दिया जिनमें प्रमुख रूप से एस आर दारापुरी, रमेश चन्द्र दीक्षित, आशीष अवस्थी, पी सी कुरील शामिल रहे। गिरफ्तार होते ही दलित हितैषी लोगों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। गिरफ़्तारी से पहले दारापुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दलितों से बास आती है इसलिये गुजरात से 125 किलो का साबुन आज सीएम योगी को देना था जिससे कि जब कभी वह दलितों के घर जाने का नाटक करते तब उन्हे बदबू न आती। रमेश चन्द्र दीक्षित ने दलित हितैषियों की झांसी में हुई गिरफ़्तारी की निन्दा करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार का दलित विरोधी रवैया मंजूर नहीं है और यदि मुख्यमंत्री योगी दलितों से परहेज करते है तो फिर दलित हितैषी होने का दिखावा क्यों करते हैं। राजधानी में धारा 144 लगे होने की बात करते हुए एसीएम पश्चिमी ने बताया कि इन लोगों को शांती भन्ग की आशंका में गिरफ्तार कर पुलिसलाइन ले जाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular