माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या

लखनऊ ।बागपत जेल मे विधायक कृष्णानन्द राय हत्या कांड के अभियुक्त और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के खासम खास माने जाने वाले मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई है ।
हत्या देर रात किए जाने की आशंका है।
सप्ताह भर पहले मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने लखनऊ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस कर STF के अफसरों पर मुन्ना बजरंगी की हत्या की साज़िश रचने का आरोप लगाया था ।इस हत्याकांड से पुलिस जेल और अपराध जगत में हड़कंप मच गया है ।
घटना की सूचना पा कर पुलिस और जेल विभाग के वरिष्ठ अफसर बागपत पहुंच रहे हैं ।
जेल के अंदर गोली मारी गई
सवाल यह उठता है कि जेल के अंदर असलहा कैसे आया जिससे मुन्ना बजरंगी को गोली मारी गयी । फ़र्ज़ी एनकाउंटर के आरोपों का सामना कर रही योगी सरकार पर जेल ज
के अंदर हाई प्रोफाइल हत्या को लेकर कानून व्यवस्था को लेकर एक फिर गम्भीर सवाल सुबह ही सुबह उठ खड़े हुए हैं
मुन्ना बजरंगी को कल रात ही झांसी से बागपत जेल लाया गया था और पहली ही रात हत्या कर दी गयी।
जेल में बंद सुनील राठी ने मारी गोली
बागपत जेल के जेलर, डिप्टी जेलर समेत चार जेलकर्मी सस्पेंड मुन्ना बजरंगी की हत्या में गैंगस्टर सुनील राठी और उसके शूटर पर शक सुनील राठी भी बंद है बागपत जेल में जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में जुडिशल इंक्वायरी के भी आदेश





