Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeमहिला समिति ने सीबीआई अदालत का सम्मान करते हुए हरियाणा सरकार के...

महिला समिति ने सीबीआई अदालत का सम्मान करते हुए हरियाणा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

SATEESH SANGAM———–

महिला समिति ने सीबीआई अदालत का सम्मान करते हुए हरियाणा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

लखनऊ के जीपोओ पर आज राम रहीम को सजा देने वाली सीबीआई अदालत का सम्मान करते हुए हरियाणा सरकार के खिलाफ महिला संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। 


कई वर्षों से सक के दायरे में फंसे राम रहीम पर आखिरकार बलात्कार का मुहर लग ही गया, जिसमें सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 10 साल की सजा सुनाई। जिसके बाद महिला संगठनों ने  विशेष अदालत की तहे दिल से स्वागत किया, पर्दाफाश करने वाली दो बहादुर महिलाओं के संघर्षों के प्रति एक जूट होकर हरियाणा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारा लगाया तथा हरियाणा व अन्य हिस्सों में हुई हिंसा व मौतों पर हरियाणा सरकार को जिम्मेदार बताया।


भारतीय महिला फेडरेशन की प्रमुख आशा मिश्रा ने बताया कि राम रहीम पर बलात्कार जैसे मामला हमारे देश में गिरते हुए राजनैतिक मूल्यों का परिणाम है अपराधी राम रहीम के खिलाफ सन 2002 से ही मामला चल रहा था पर राजनैतिक पार्टियों ने वोट बैंक के लिए उसके दरवाजे पर नतमस्तक होते रहे जो बेहद शर्मनाक की बात रही। 
आगे बात करते हुए बताया की दो बहादुर महिलाओं तथा पत्रकारों के बलबूते ही ऐसे अपराध करने वाले व्यक्ति का खुलासा हुआ जिसके बाद आज सीबीआई की विशेष अदालत ने मुकदमा दर्ज कर बलात्कारी राम रहीम को सजा सुनाई। 
आगे कहा कि न्यायपालिता का अपराधी और उससे बचने वाली सरकार के खिलाफ कड़े रुख ने देश की जनता में कानून के प्रति विश्वास को मजबूत किया है

आप को बताते चले की एक साहसी पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की वजह से ऐसे बाबाओं का पर्दाफाश हुआ है जिन्होंने अपने अखबार “पूरा सच ” में पीडित महिला का पत्र छापा जिसमें राम रहीम के करतूतों का खुलासा होने लगा। बाद में सराहनीय पत्रकार की हत्या करा दी गई जो सतह लोकतंत्र का अपमान किया गया था। 


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular