join us 9918956492
दो महीने में सुधार दूंगा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था : एसपी ट्रैफिक

गोरखपुर। दो महीने दीजिये गोरखपुर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधार दूंगा यह कहना है बतौर एसपी ट्रैफिक गोरखपुर बने आदित्य प्रकाश वर्मा का । अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए उन्होंने हेलमेट, पार्किंग व्यवस्था व पीक सीजन में जाम न लगने देने का वादा किया। अवधनामा से बातचीत में नवागत एसपी ट्रैफिक अदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि दिनों दिन ट्रैफिक लोड सड़कों पर बढ़ता जा रहा है। सड़कें और चौड़ी नहीं हो सकती बावजूद इसके यातायात संचालन को सहज बनाने की दिशा में सतत प्रयास शुरु किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देर शाम 8 बजे से 10 बजे के बीच मॉडल शाप व वियर शॉप के आसपास दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग कराई जाएगी ताकि रफ्तार और होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके।
उन्होंने बताया कि औसतन एक दिन में करीब डेढ़ सौ चालान यातायात पुलिस के द्वारा किए जा रहे हैं जिसे और बढ़ाया जाएगा। 80 यातायात सिपाहियों के दम पर चल रहे यातायात संचरण व्यवस्था को और अधिक सुधारने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर से ज्यादा जरूरी है गोरखपुर महानगर की यातायात व्यवस्था को सुचारु ढंग से संचालन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महज 2 महीने मुझे दीजिये व्यवस्था सुधारने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी । जनता को जागरूक करना, समय-समय पर अभियान चलाना जारी रहेगा और सबसे पहले पुलिसकर्मियों को ही सड़कों पर अनुशासित करने की मुहिम छेड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महानगर में प्रमुख चौराहों पर ट्राफिक की व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके अलावा वर्मा ने कहा कि लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक किया जाएगा पार्किंग की समुचित व्यवस्था ना होने से सड़कों के किनारे खड़े आड़ा तिरछा गाड़ियों की वजह से जाम की समस्या उत्पन्न होती है।





