
Twitter
मध्य प्रदेश चुनाव से पहले BJP को एक और बड़ा झटका लगा है. भारतीय जनता पार्टी के विधायक के पिता और रीवा के पूर्व विधायक पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.
पूर्व विधायक पुष्पराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली.
रीवा के वरिष्ठ नेता श्री पुष्पराज सिंह जी ने आज @INCIndia अध्यक्ष @RahulGandhi के समक्ष पार्टी में वापसी की – पुष्पराज सिंह जी का कांग्रेस परिवार में पुनः स्वागत है।#BadlegaMadhyaPradesh pic.twitter.com/5MmUcnslsB
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) September 28, 2018
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार और शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश में थे. शुक्रवार को रीवा में पुष्पराज सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की और कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा- रीवा के वरिष्ठ नेता श्री पुष्पराज सिंह जी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष पार्टी में वापसी की.पुष्पराज सिंह जी का कांग्रेस परिवार में पुनः स्वागत है. #BadlegaMadhyaPradesh





