Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeमथुरा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनामी शातिर बदमाश जुबेर को...

मथुरा पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनामी शातिर बदमाश जुबेर को किया गिरफ्तार

मथुरा, थाना कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त रुप से मुठभेड़ के दौरान स्टेशन रोड माल गोदाम से मुखबिर की सूचना पर 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर कर सफलता हासिल की गिरफ्तार किए गए शातिर बदमाश पर उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र मैं कई मामले दर्ज हैं।

पकड़ा गया इनामी बदमाश जुबेर पुत्र सद्दीक निवासी ग्राम हाथिया बरसाना इलाके का रहने वाला है।कुख्यात बदमाश पर अपराह्न लूट डकैती सहित एक दर्जन से अधिक मामले उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मुंबई राज्यों में भी चल रहे हैं जुबेर बहुत शातिर किस्म का बदमाश है और अब तक दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है। लेकिन जब से शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त मैं नहीं आया और ना ही जेल गया है। प्रेस वार्ता में SP सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि इस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने ₹25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है एवं मुंबई पुलिस ने ₹25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। शातिर बदमाश का काम बड़े बड़े व्यापारियों को निशाना बनाकरऔर बुलाकर उनका अपहरण कर कर उनको ब्लैकमेल करता था। मुंबई में एक स्क्रैप कारोबारी का अपहरण कर कर उसके खाते से 13 लाख से अधिक की रकम अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर ली इसके खिलाफ कई राज्यों में अपहरण लूट डकैती के कई मामले लंबित हैं मथुरा पुलिस ने इनामी बदमाश को स्टेशन रोड माल गोदाम मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर एवं शातिर बदमाश के पास से एक तमंचा एक मोटरसाइकिल और एक नकली सोने की ईंट की बरामदगी की है। शातिर बदमाश के खिलाफ और मामले में तहकीकात जारी है।

मथुरा जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular