मडियांव से 18 मोबाइल सहित दो अपराधी गिरफ्तार

0
373
ABHISHEK CHATURVEDI……
मडियांव से 18 मोबाइल सहित दो अपराधी गिरफ्तार 
फ़ोटो- पुलिस की गिरफ्त में अपराधी
लखनऊ । गुरुवार का दिन राजधानी पुलिस के कुछ ठीक गुजरा । मडियांव से 12 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी मनोहर की गिरफ़्तारी के साथ मडियांव से ही दो शातिर मोबाइल चोरों को पकड़ने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई । एसएसपी दीपक कुमार ने अपने आवास पर मोबाइल चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि वांछित अपराधियों, चोरी और लूट सुरागरसी अभियान के क्रम में दो शातिर मोबाइल चोरों संजय कुमार जायसवाल निवासी लहरपुर, सीतापुर तथा सुजीत कुमार निवासी लहरपुर, सीतापुर को मडियांव पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । गिरफ्तार अभियुक्तों ने मोहिबुल्लापुर में सलमान मोबाइल शॉप में चोरी की थी । संजय के पास 10 तथा सुजीत के पास से 8 चोरी किये हुए मोबाइल बरामद किये गये है । पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होनें जानते बूझते हुए सस्ते के चक्कर में चोरी के मोबाइल सीतापुर निवासी इलियास से खरीदे थे । एसएसपी ने बताया कि इलियास के बारे में जानकारियां जुटाने पर पता चला कि वो 15 मई को गिरफ्तार हो कर जेल जा चुका है और उसे पुलिस रिमाण्ड पर लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी । पुलिस अधीक्षक ट्रान्स गोमती दुर्गेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अलीगंज विवेक त्रिपाठी तथा थानाध्यक्ष मडियांव अंजनी कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में मोबाइल चोरी की घटना का अनावरण किया गया है ।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here