
लखनऊ। विपिन प्रियंका प्रोडक्शन की नवीनतम प्रस्तुति वेब सीरीज ‘मिशन इंडियन नारी’ का पहला शूट शनिवार को नवाबी कैसेल गोमतीनगर मे संपन्न हुआ। भारतीय नारी को आज के परिवेश मे क्या क्या झेलना पड़ रहा है, उसी को ताने बाने मे लेकर इस वेब सीरीज का निर्माण किया जा रहा है। विपिन अग्निहोत्री के कांसेप्ट पर आधारित इस वेब सीरीज के १० एपिसोड्स होंगे। बकौल विपिन अग्निहोत्री, उत्तर प्रदेश के लिए ये गर्व की बात है, की इस लेवल की वेब सीरीज लखनऊ मे शूट हो रही, जिसमे आर्टिस्ट्स से लेकर टेक्निकल टीम भी उत्तर प्रदेश की है। आर्ची पिंक प्रोडक्शन इस वेब सीरीज का नॉलेज पार्टनर है। कलाकारों की बात करे तो इसमें मुख्य किरदार निभाया है महिमा तिवारी, अभव्या सिंह,नेहा सिंह, मुज़्ज़म्मिल रेहमान और अहमद ग़ज़ाली ने। इस वेब सीरीज का निर्देशन करेंगे सुरेश पटेल और विपिन अग्निहोत्री तथा इसकी असिस्टेंट डायरेक्टर होंगी मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस की सेकंड रनर उप, साक्षी शिवानंद। इस वेब सीरीज के कास्टिंग डायरेक्टर है मुज़्ज़म्मिल रेहमान, कैमरे की कमान संभाली है कुमार पृथ्वी ने और कलाकारों का मेकअप किया है ललिता और शिवानी त्रिपाठी ने। आर्ची पिंक प्रोडक्शन की मालकिन अर्चना सिंह बताती है की इस कांसेप्ट के साथ जुड़ कर वह काफी गौरान्वित महसूस कर रही है और उन्हें उम्मीद है की इस प्रयास
को लोग सराहएंगे। वही असिस्टेंट डायरेक्टर साक्षी शिवानंद को भी उम्मीद है की इस प्रोजेक्ट के
द्वारा वह फिल्म निर्माण की टेक्निकल बारीकियों को समझ पाएंगी। इस वेब सीरीज की निर्माता प्रियंका गुप्ता को उम्मीद है की वह ज़्यादा से ज़्यादा ऑडियंस तक अपनी इस वेब सीरीज को पंहुचा सकेंगी।
https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o





