Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeTechnologyभविष्य में चुनाव लड़ेगी एक मशीन जिसे इंसान ने बनाया

भविष्य में चुनाव लड़ेगी एक मशीन जिसे इंसान ने बनाया

JOIN US-9918956492—————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——————— 
आखिरकार वैज्ञानिकों ने विश्व के पहले ‘आर्टिफिशल इंटेलिजेंस’ (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से लैस रोबोट नेता ‘सैम’ का विकास कर लिया है। यह स्थानीय मुद्दों- शिक्षा, आवास, आव्रजन जैसे मुद्दों पर बात कर सकता है। यदि भविष्य में मंजूरी मिली तो वह चुनाव भी लड़ सकता है।

न्यूजीलैंड के उद्यमी ने बनाया –

‘सैम’ का निर्माण न्यूजीलैंड के 49 वर्षीय उद्यमी निक गेरिसन ने किया है। उनका कहना है कि ऐसा लगता है कि फिलहाल राजनीति में कई पूवाग्रह हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि दुनिया के देश जलवायु परिवर्तन और समानता जैसे जटिल मुद्दों का हल नहीं निकाल पा रहे हैं।

फेसबुक मैसेंजर से ले रहा ट्रेनिंग –

फिलहाल आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) वाला यह राजनीतिज्ञ फेसबुक मैसेंजर के जरिए लगातार लोगों को प्रतिक्रिया देना सीख रहा है। इसके अलावा यह विभिन्न सर्वे पर भी तवज्जो दे रहा है।

परफेक्ट नहीं पर करेगा मदद –

‘टेक इन एशिया’ मैगजीन का कहना है कि इस रोबोट का सिस्टम परफेक्ट नहीं है, लेकिन फिर भी यह विभिन्न देशों में बढ़ती राजनीतिक व सांस्कृतिक खाई को पाटने में कारगर हो सकता है।

2020 में चुनाव लड़ेगा –

न्यूजीलैंड में साल 2020 के आखिर में आम चुनाव होंगे। गेरिसन का कहना है कि तब तक सैम एक प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि कानूनी तौर पर यह संभव नहीं दिखता। दरअसल सैम एक मददगार की भूमिका में रहेगा, जो मौजूदा कानूनी सीमाओं में रहकर काम कर सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=ZPQde_k8FYA&t=12s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular