भटकी बुजुर्ग महिला को पुलिस ने पहुंचाया घर
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज कस्बे में मगंलवार की देर रात रास्ता भटक कर पहुँची बुजुर्ग महिला डर के मारे एक बिल्डिगं पर चढ गयी आस-पास के लोगो से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँचे सिपाहियों ने बुजुर्ग को बिल्डिगं से नीचे उतारकर भूख से बेहाल बुजुर्ग महिला को खाना खिलाने के बाद उनके द्वारा बताये गये पते पर परिजनो से सम्पर्क कर देर रात परिजनो के आने पर सिपाहियों ने बुजुर्ग को उनके बेटे के हवाले कर मानवता की अनूठी मिशाल पेश की।

जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के मऊ क्रासिगं के पास रात 11बजे एक बुजुर्ग महिला को अधिवक्ता की चार मजिंल बिल्डिगं पर चढा देख पङोसियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँचे सिपाही भूपेश विक्रम सिहं व शैलेन्द्र ने बजुर्ग महिला को समझा बुझाकर नीचे उतारा तो बुजुर्ग ने खाना खिलाने की बात कही जिसके बाद सिपाहियों ने होटल से खाना मगाँकर बुजुर्ग महिला को खिलाने के बाद उससे उनके घर का पता पुछा तो बुजुर्ग ने अपना नाम रामरती(65वर्ष) निवासी रकीबाबाद थाना गोसाईगंज बताया जिसके बाद सिपाहियों ने रकीबाबाद के प्रधान से सम्पर्क कर बुजुर्ग महिला के परिजनो को सूचना दी।देर रात कोतवाली पहुँचे महिला के बङे बेटे आशाराम के सुपुर्द कर मानवता की अनूठी मिशाल पेश की।वही आशाराम ने बताया मगंलवार की दोपहर घर से निकली माँ रास्ता भटक कर मोहनलालगंज पहुँच गयी थी।

——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





