join us-9918956492———
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में आज एक ब्यूटी पार्लर के उद्घाटन समारोह में श्री राकेश त्रिपाठी , भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने शिरकत की और फीता काटकर उद्घाटन किया।

नेचुरल्स जो कि देश का नं0 1 ब्यूटी सेलून ब्रांड है और लगभग 600 सैलून इस समय पूरे देश में है। नेचुरल्स का यह 601 वां सैलून गोमती नगर विस्तार में खुला जिसका उद्देष्य महिला शशक्तिकरण देना भी है। इस बाबत पूछे जाने पर नेचुरल्स के उत्तर भारत के मार्केटिंग प्रमुख जो कि मौके पर मौजूद थे, ने बताया कि उनकी कम्पनी के 75 प्रतिशत सैलून महिलाओं द्वारा चलायें जा रहे हैं और इसके द्वारा वे वैष्विक स्तर की मेकअप सुविधाएं बहुत उम्दा दरों पर अपने ग्राहकों को उपलब्ध करा रहे है। श्रीमती शेवेता राय, जो कि गोमती नगर विस्तार के 601 वें सैलून की फ्रैचाइजी पार्टनर हैं, ने बताया कि उनका झुकाव बहुत पहले से स्वावलंबी बनने का था जिसे नेचुरल्स के साथ जुडकर पूरा किया। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि कम्पनी ने शुरुआती आफर के रूप में आने वाले सभी ग्राहकों को 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी जो कि सभी के लिए लागू होगी।

इस मौके पर श्री राकेश त्रिपाठी ने उपस्थित पत्रकारों के तमाम प्रश्नों के उत्तर दिये जिसमें राजनैतिक सवाल भी थे। पर उन्होंने कहा कि आज के मौके पर राजनैतिक सवाल न करें। उद्घाटन समारोह फीता काटकर तथा केक खिला कर पूरा किया गया।
बृजेन्द्र बहादुर मौर्या की रिपोर्ट———————–
————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





