Thursday, August 21, 2025
spot_img
HomeItawaबोधगया आंदोलन के समर्थन बौद्ध अनुयायियों ने की बैठक बनाई रणनीति

बोधगया आंदोलन के समर्थन बौद्ध अनुयायियों ने की बैठक बनाई रणनीति

बौद्ध सभा ने की अपील-बौद्ध स्थलों के संरक्षण के लिए साथ आएं
इटवा सिद्धार्थनगर। भारतीय बौद्ध महासभा सिद्धार्थनगर ने बोध गया आंदोलन के समर्थन में एक बैठक कर जिलाधिकारी नामित बोधगया महाबोधि विहार स्थल को पूर्ण रूप से बौद्धों को सौंपे जाने हेतु, ज्ञापन देने व बिहार बोधगया जाने की रणनीति बनाई।
राम मिलन गौतम  जिलाध्यक्ष बौद्ध महासभा सिद्धार्थनगर ने कहा को बौद्ध गया मन्दिर अधिनियम B T act 1949 को समाप्त किए जाने हेतु अनवरत चल रहे विशाल आन्दोलन के सम्बन्ध बौद्ध महा सभा 12 मार्च को सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व भीमराव अम्बेडकर ट्रस्टी नामित ज्ञापन सौंपा जायेगा राम मिलन जिलाध्यक्ष बौद्ध महासभा सिद्धार्थनगर ने जनपद के सभी बौद्ध अनुयायियों से इस में शामिल होने का आह्वान किया है।
राम मिलन गौतम ने बोधगया में बौद्ध अनुयायियों और भिक्षु संघ को न्याय दिलाना आवश्यक है। धम्म सभा का उद्देश्य केवल विरोध प्रदर्शन नहीं है। यह संविधान प्रदत्त धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता का प्रतीक है। आयोजकों ने सभी धम्म अनुयायियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और न्यायप्रिय नागरिकों से इसमें शामिल होने की अपील की है।
बता दें कि बोधगया, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई, वह स्थल आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। यह स्थल करोड़ों बौद्ध अनुयायियों की आस्था का केंद्र है। धम्मसभा का मुख्य उद्देश्य बोधगया और अन्य बौद्ध स्थलों के संरक्षण की मांग को मजबूती प्रदान करना है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जेपी बौद्ध तहसील अध्यक्ष इटवा अनिल कुमार गौतम, तहसील महासचिव राम प्रगट बौद्ध, मनोज कुमार गौतम, हल्लोर राजेश गौतम, कोहड़ौरा बुद्ध अध्यक्ष, राम किशोर बौद्ध संरक्षक राम अंजोर भारती श्याम सुंदर राजाराम अजय भारती संजय भारती सूरज गौतम सुनील भारती दिनेश भारती अनिल भारती विनय भारती प्रेम सागर रमन भारती श्याम लाल भारती बीरू यादव पल्टू बाबा राधेश्याम दिव्या भारती प्रीता भारती विन्जना भारती शिवानी भारती गोलू भारती शान्ति देवी कान्ती भारती आदि लोगों की उपस्थिति रही।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular