Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeबैंक मैनेजर ने विदेशी महिला के साथ की ये शर्मनाक हरकत

बैंक मैनेजर ने विदेशी महिला के साथ की ये शर्मनाक हरकत

प्ले स्टोर से डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP
join us-9918956492—————-

धर्मनगरी मथुरा में एक विदेशी महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. 20 साल की इस महिला ने जिस शख्स पर रेप का आरोप लगाया है वह बैंक मैनेजर है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बैंक मैनेजर को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है. महिला का आरोप है कि इस शख्स ने दोस्ती की आड़ उसके साथ रेप किया. महिला ने मीडिया को बताया कि, ‘बैंक मैनेजर ने मेरे साथ रेप किया है और उसके कई अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध है. मैं इससे वृंदावन में मिली थी.’ जबकि आरोपी बैंक मैनेजर ने कहा कि, ‘पिछले एक साल से हम दोनों के बीच कुछ भी नहीं है, हमने एक दूसरे को संपर्क तक नहीं किया है. यह महिला मुझसे पैसों की मांग कर रही थी, जब मैंने मना किया तो इसने मेरे खिलाफ केस फाइल कर दिया है.’

ऐसा बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर करीब सालभर पहले फेसबुक के जरिए इस विदेशी महिला के संपर्क में आया था और उसने महिला को वृन्दावन बुला लिया. 17 सितंबर को महिला वृन्दावन पहुंची. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 22 सितंबर को शादी का झांसा देकर उससे रेप किया. आरोप है कि कई बार आरोपी ने उसका यौन शोषण किया.  शुक्रवार को इस विदेशी महिला ने कोतवाली वृन्दावन में मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए.

मामला विदेशी महिला से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी बैंक मैनेजर पटना का रहने वाला है और वह मथुरा के वृन्दावन के चैतन्य विहार स्थित यूको बैंक के ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात है. आरोप है कि बैंक मैनेजर ने झांसा देकर उसे यहां बुला लिया. 

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular