BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
मांगो को लेकर 29 दिनों बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक धरने पर

लखनऊ। राजधानी के लक्ष्मण मेला मैदान पर उत्तर प्रदेश बीटीसी प्रशिक्षु शिक्षक संघ के सदस्य 29 दिनों से अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह सोमवंशी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में 75 हजार रिक्त पदों पर बीटीसी टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षितों की नवीन भर्ती की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। बीटीसी प्रशिक्षितों की संख्या 60 हजार बतातें हुए कहा कि हम लोगों टीईटी पास हैं और हमारी भर्ती को लेकर भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में वायदा भी किया था। योगी सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि सरकार अपना वायदा पूरा करने के साथ साथ प्रदेश में अध्यापकों की कमी को पूरा करे।





