Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित‌

बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित‌

बाबू सूंदर सिंह इंजीनियरिग कालेज में रक्तदान शिविर आयोजित‌
मोहनलालगंज।निगोहां कस्बे मे स्थित बाबू सूंदर सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज मे शनिवार को किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज के ट्रांसप्लांट मेडिसिन विभाग के द्वारा कॉलेज परिसर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।
रक्तदान शिविर का उद्धघाटन संस्था के अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह और श्रीमती रीना सिंह ने किया उन्होंने छात्र छात्राओ को शिविर मे भाग लेकर रक्तदान के लिए उत्तसाहित किया किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज की कुल १४ लोगो की टीम रक्तदान शिविर मे मौजूद थी ।इस अवसर पर 50 यूनिट ब्लड डोनेट करके लोगो की जीवन रक्षा के लिए रक्तदानियों ने अपना नाम दर्ज करवाया इस रक्तदान माध्यम से समाज मे फैली भ्रांतियो को समाप्त करने की दिशा मे महत्वपूर्ण सन्देश दिया गया जिससे रक्तदान के लिए लोगो मे स्वेच्छा की भावना जागृत हो सके ।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह , उपाध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह , डिप्टी डायरेक्टर अनिल कुमार सिंह , डीन डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव , अनामिका मौर्या  समेत सभी फैकल्टी ,स्टाफ और छात्र मौजूद रहे|
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट————-
——————————————————————————————————————-
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular