Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeTechnologyफर्म ओपनसिग्नल ने एयरटेल को देश की सबसे तेज 4जी सेवा प्रदाता बताया

फर्म ओपनसिग्नल ने एयरटेल को देश की सबसे तेज 4जी सेवा प्रदाता बताया

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे—–
मुंबई। ब्राडबैंड स्पीड जांचने की फर्म ओपनसिग्नल ने एयरटेल को देश की सबसे तेज 4जी सेवा प्रदाता बताया है.इस तरह से ओपनसिग्नल ने दूरसंचार नियामक ट्राई की 4जी परीक्षण की प्रणाली की चुनौती दी है. ब्रिटेन की इस फर्म ने ट्राई द्वारा अपनाई जा रही पद्धति में ‘विसंगति’ का आरोप लगाया है।

ओपनसिग्नल की वेबसाइट पर एक ब्लाग पोस्ट में लिखा गया है, ‘एयरटेल की औसत पीक स्पीड 56.6 एमबीपीएस है जो कि उसकी औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 11.5 एमबीपीएस से पांच गुना तेज है.’ इसके अनुसार रपट के लिए परीक्षण एक दिसंबर 2016 से 28 फरवरी 2017 के दौरान दिल्ली व मुंबई सहित कई शहरों में किया गया।
इस रपट में ओप​नसिग्नल ने जियो के नेटवर्क पर औसत 4जी स्पीड को सबसे कम 3.9 एमबीपीएस आंका है। हालांकि औसत पीकस्पीड के मानक पर जियो को एयरटेल के बाद दूसरे नंबर पर आंका गया है. ट्राई ने अपने आंकड़ों में रिलायंस जियो 4जी सेवा को सबसे तेज बताया था.
———————————————————————————————————————
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular