Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के तीन साल पूरे होने पर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के तीन साल पूरे होने पर इसके लाभार्थियों को दी बधाई

join us-9918956492——————- 
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जनधन योजना के तीन साल पूरे होने पर इसके लाभार्थियों को बधाई दी. मोदी ने इस योजना को गरीबों के लिए ऐतिहासिक पहल बताया.

उन्होंने कहा, “आज जनधन योजना को तीन साल पूरे हो गए. मैं करोड़ों लोगों खास तौर से गरीबों को बधाई देता हूं, जिन्हें इस पहल से फायदा पहुंचा.”

मोदी ने अपने कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा, “जनधन क्रांति गरीबों, दलितों व हाशिए के लोगों को वित्तीय मुख्यधारा में लाने का एक ऐतिहासिक आंदोलन है.” मोदी ने कहा, “जनधन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, मुद्रा व स्टैंडअप इंडिया के जरिए हमने लाखों आकांक्षाओं को पंख दिए हैं.”

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास गरीबों व हाशिए के लोगों के जीवन में गुणात्मक व परिवर्तनकारी बदलाव लाना है, जिसे मजबूती के साथ जारी रखा है.”

https://www.youtube.com/watch?v=w6cdBpoBLvo


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular