प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
सरकार भोजन, किताबे, यूनीफार्म तो देती है लेकिन काॅपी की नही की कोई व्यवस्था
छात्रो को निःशुल्क काॅपी बांटकर विधालय ने पूरा किया अपना दायित्व
कानपुर नगर, जीएनके इण्टर कालेज में प्रबन्धक वरूण मेहरोत्रा द्वारा जूनियर कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों को निःशुल्क कापी वितरण एवं बोर्ड परीक्षा 2018 में उतीर्ण छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अंर्तराष्ट्रीय ताइक्वाण्डों प्रतियागिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले जीएनके कालेज के छात्र को प्रबन्धक द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित कर उसका उत्साह वर्धन किया गया। वहीं जूनयिन कक्षाओं के छात्रो व अभिभावको को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक ने कहा सरकार द्वारा मध्यान्ह भोजन निशुल्क यूनीफार्म तथा पाठय पुस्तके उपलब्ध करायी जाती है लेकिन लगता है कि कापियो की व्यवस्था विधालय पर छोड रखी है। विधार्थियो को निःशुल्क कापियां देकर विधालय ने अपना दायत्वि निभाया है। उन्होने शत प्रतिशत परीक्षाफल को उपलब्धि बताते हुए आगे भी इसे कायम रखने की प्रेरणा दी।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





