Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeHealthपैसों के अभाव में किसी का उपचार प्रभावित न हो

पैसों के अभाव में किसी का उपचार प्रभावित न हो

JOIN US-9918956492——————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————- 
आजमगढ़। मानवीयता की सेवा के लिए रमा हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में इन दिनों प्रोस्टेट पखवारा मनाया जा रहा है ताकि इसके तहत प्रोस्टेट रोग के मरीजों का सस्ता व बेहतर उपचार हो सके। यह अभियान रमा हास्पिटल के डायरेक्टर व मूत्र रोग विशेषज्ञ डा अमित कुमार सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक पांच मरीजों का दूरबीन विधि से आपरेशन किया गया।
इस बावत जानकारी देते हुए डा अमित कुमार सिंह ने बताया कि पखवारा के तहत अधिकाधिक लोगों को प्रोस्टेट ग्रंथि से संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी दी जा रही है तथा आवश्यतानुसार आपरेशन का परार्मश दिया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि अब तक 50 मरीजों को लाभ दिया गया है ये मरीज बी.पी.एच. या प्रास्टेटाइसिस नामक बीमारी से ग्रसित थे। इनमे से पांच मरीजों का दूरबीन विधि से आपरेशन किया गया। जिसमे उन्हें छूट प्रदान भी की गयी और उन्हें लम्बी बीमारी से मुक्ति प्रदान की गयी।  श्री सिंह ने बताया कि यह पखवारा अभी 31 जनवरी तक चलाया जायेगा। ऐसे मरीज रमा हास्पिटल पहुचकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। बता दें कि रमा हास्पिटल द्वारा लगातार कई निशुल्क चिकित्सा शिविर संचालित किया जाता है, रमा परिवार का उद्देश्य है कि पैसों के अभाव में किसी का उपचार प्रभावित न हो सकें इसी क्रम में यह विशेष पखवारा आयोजित किया गया है।
——————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular