भू माफिया ने पूर्व सैनिक को पीटा
प्लाटिंग कर बेची जमीन,अब नहीं मिल रहा कब्जा।
पैसा वापस मांगने गया तो, गुर्गों के साथ मिलकर पीटा
दी जान से मारने की धमकी।
सूचना के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई।
पीजीआई थाना के कल्ली पश्चिम इलाके की घटना।

मोहनलालगंज। पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम में विवादित प्लाट बेचने के मामले में अपना रुपया मांगने गए पूर्व सैनिक को ,बेखौफ भूमाफिया और उसके गुर्गों ने जमकर पीटा, और उसके कपड़े तक फाड़ डाले, पूर्व सैनिक द्वारा अपने साथ हुई मारपीट का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी।पीड़ित किसी तरह जान बचाकर पीजीआई थाने पहुंचा, और नामजद तहरीर दी,आरोप है कि पुलिस ने मामले पर कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवंशी खेड़ा, भोजपुर, रायबरेली के मूल निवासी राम आसरे पूर्व सैनिक है,और एकता नगर मे अपनी पत्नी वा दो बच्चो के साथ किराए पर रह कर बच्चों को पढ़ा रहे है,इन्होंने बताया कि 2012 में कल्ली पश्चिम निवासी शंकर यादव द्वारा की गई प्लाटिंग में 1250 वर्ग फिट का प्लाट पौने सात लाख में खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री जमीन के किसान द्वारा की गई थी, प्लाट पर बाउन्ड्री वाल बनी हुई है, लेकिन जब सेवा मुक्ति के बाद उस पर निर्माण कराने पहुंचे तो इलाकि भू माफिया द्वारा उन्हें धमका कर काम रुकवा दिया गया, जब यह प्लाट बेचने वाले शंकर यादव के पास पहुंचे तो उन्होंने कहा पैसा वापस कर देंगे, रविवार सुबह करीब 9 बजे जब रामआसरे पैसा मांगने उनके घर गया तो वहाँ मौजूद शंकर यादव व उसके गुर्गों ने जमकर पिटाई कर दी, विरोध करने पर जान से हाथ धो लोगे ऐसी धमकी दी, किसी तरह जान बचा कर थाने पहुंचे रामआसरे ने तहरीर दी।लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, शाम को जब उसने कार्रवाई की जानकारी मांगी तो प्रभारी निरीक्षक का कहना था कि बीट के दारोगा को तहरीर देकर जांच करवाई जाएगी। एक पूर्व सैनिक के साथ हुए इस तरह के कुकृत्य को कोतवाली प्रभारी बिल्कुल हल्के में ले रहे हैं, जब कि सैनिक की कमाई का पूरा पैसा भू माफिया ने प्रपंच कर हड़प लिया,पैसा मांगने पर मारा पीटा।और पुलिस कार्यवाही के नाम पर उसी भू माफिया की मदद में जुटी है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





