Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeNationalपेट्रोल हुआ 90 प्रति लीटर, दामो को कम करने में विफल सरकार

पेट्रोल हुआ 90 प्रति लीटर, दामो को कम करने में विफल सरकार


भारत में पेट्रोल-डीज़ल के दामो में व्रद्धि का सिलसिला अभी जारी है. आज शनिवार के दिन पेट्रोल की कीमत शुक्रवार की तुलना में 12 पैसे बढ़कर 82.44 रुपए प्रति लीटर हो गई है. जबकि मुंबई में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए अब 89.80 रुपए खर्च करने होंगे.

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 82.44 रुपये प्रति लीटर हुई और डीजल का दाम 73.87 रुपये प्रति लीटर है. कल दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.32 रुपये प्रति लीटर थी और डीजल का दाम 73.87 रुपये प्रति लीटर ही था.

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के करीब पहुंच गई है. मुंबई में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 89.80 रुपये पर पहुंच गई और डीज़ल की कीमत 78.42 रुपये बनी हुई है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 85.69 और कोलकाता में 84.27 रुपये प्रति लीटर है.

Pic Courtesy Navjeevan

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. सरकारी तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम) पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के लिए डॉलर के अनुपात में रुपए की गिरती कीमत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की महंगाई को जिम्मेदार बता रही हैं.

दूसरी तरफ मोदी सरकार का कहना है कि पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों को काबू करना उनके बस में नहीं है. जबकि कई राज्यो की सरकारो ने अपने स्तर पर पेट्रोल के दाम घटाए हैं.

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular