प्ले स्टोर से डाउनलोड करे AVADHNAMA NEWS APP
join us-9918956492———————–
पूर्व विधायक की पत्नी दमयंती सिंह के नामाकंन में सपाईयों की पुलिस से नोकझोंक
फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी से फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी दमयन्ती सिंह ने अपना नामांकन कर दिया| वही अंदर जाने को लेकर सपा नेताओ की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गयी| जिसके बाद केबल कुछ लोगो को एसडीएम कोर्ट में जाने दिया गया|

पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयन्ती सिंह शनिवार को अपना नामांकन करने के लिये पंहुची| उनके साथ समर्थको की भारी भीड़ थी| जिला पूर्ति कार्यालय गेट से घुसकर भीड़ एसडीएम कोर्ट तक आ गयी जंहा नामांकन होना था| जब दमयन्ती सिंह नामांकन करने के लिये एसडीएम कोर्ट के भीतर जाने लगी तो उनके पीछे सपा नेता भी कक्ष में प्रवेश करने लगे| जिस पर पुलिस ने उन्हें टोंक दिया|
पुलिस के टोंकने पर सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी की पुलिस से नोकझोंक हो गयी| सपा जिलाध्यक्ष ने कहा यदि आपत्ति थी तो पुलिस को पहले ही रोंकना था| जिसके बाद पुलिस ने सख्ती कर दी| दमयन्ती के साथ सपा के महानगर अध्यक्ष विजय यादव, अधिवक्ता मुन्ना यादव, सुबोध सहित कुछ को ही प्रवेश दिया गया| दमयन्ती ने नामांकन कर दिया|
——————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





