ए.एफ.टी. बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित पंद्रह दिवसीय पुस्तक दान मेले का आयोजान 9 से 24 नवम्बर तक किया गया है, आज मेले के मुख्य-अतिथि बार के वरिष्ठ अधिवक्ता कर्नल पी.एन.चुतुर्वेदी थे l बार के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने माला पहनाकर मुख्य-अतिथि का स्वागत किया और अध्यक्ष डा.चेत नारायण सिंह ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि पी.एन.चतुर्वेदी आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण हैं l महामंत्री विजय पाण्डेय ने कहा कि पुस्तक दान मेले का उद्देश्य पुस्तकों की बर्बादी को रोंकना और इच्छित व्यक्ति का पुस्तकों के प्रति आकर्षण उत्पन्न करना है जिससे भविष्य में युवा अधिवक्ता इसका लाभ उठा सकें और चतुर्वेदी सर हमारी बार के सदस्य हैं हमारे लिए गौरव का विषय है .

पूर्व महामंत्री डी.एस.तिवारी ने कहा कि पुस्तकों के प्रति जो भावना इस मेले के माध्यम से विकसित हुई सराहनीय है, आज पी.एन.चतुर्वेदी जी का स्वागत करके बार ने अपने वरिष्ठों को जो सम्मान दिया सराहनीय है और पी.एन.चतुर्वेदी ने दस हजार की पुस्तकें बार को देकर अपने कद को और बड़ा बना लिया, बार के पूर्व कोषाध्यक्ष आर.चन्द्रा ने कार्यक्रम को एक अनूठा कार्यक्रम बताया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम होते रहने की बात कही . कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश केशरवानी, शमशाद आलम, पुष्पराज सिंह, आशीष कुमार सिंह, अनुराग मिश्रा एवं शैलेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे l
https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s





