मथुरा स्वाट टीम व हाईवे पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में करोड़ों रुपए की कोकीन पकड़ी एवं पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 385 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है |

यह चारों शातिर अपराधी मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले तस्कर महेश,रत्न , इमरान और देवेंद्र है। हाइवे पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना मिलने पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर तस्कर मंहगी ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए मथुरा आ रहे है।

पुलिस ने गोवर्धन चौराहा के पास जब चैकिंग अभियान चलाया तो इनको हरियाणा नम्बर की ब्रीजा कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब गाड़ी रुकवाकर चैक की तो इसमें से उन्हें बेशकीमती ड्रग्स कोकीन बरामद हुई। कोकीन मिलने के बाद पुलिस ने चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गाड़ी से 385 ग्राम कोकीन बरामद की जिसकी बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है। पुलिस अब पकड़े गए लोगों से यह जानकारी करने में जुटी है कि यह लोग कबसे इस तस्करी के धंधे में हैं। और यह कहाँ कहाँ मादक पदार्थों की सप्लाई किया करते थे।

जिला प्रभारी शाहिद कुरैशी की रिपोर्ट
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





