Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुलिस की पकड़ से दूर अपराधी

पुलिस की पकड़ से दूर अपराधी

पुलिस की पकड से दूर अपराधी
कानपुर नगर, थाना कल्याणपुर क्षेत्र में हुई महिला के साथ दिन दहाडे लूट और बैंक मैनेजर सहित दो घरों से हुई लाखों की चोरी के मामले में कई दिन बाद भी पुलिस को कोई सफलता नही मिली। सीसीटीवी कैमरे से भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नही लग पाया।
अपराध के क्रम में पनकी में लूट के विरोध में महिला पर किये गये बदमाशों द्वारा चाकू के हमले के मामले में भी पुलिस के अभी तक हाथ खाली ही है। बताते चले कि रावतपुर में गीता दीक्षित के बदमाशों द्वारा झुमके उस समय लूट लिये गये थे जब वह दूध लेकर अपने घर लौट रही थी। रावतपुर में ही एक बैंक के मैनेजर ओम प्रकाश तिवारी व दिवंगत बैंक मैनेजर के घर से दस तथा 6 लाख की चोरी हुयी थी। यह दोनो घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर उनकी तलाश शुरू कर दी। वारदात को कई दिन बीत चुके है और पुलिस ने भी बदमाशो को पकडने में जान लगा दी साथ ही मुकबिरो को भी इस घटना में लगाया गया लेकिन पुलिस को आज तक एक भी सुराग नही मिला। इस प्रकार बैंक मैनेजर के घर हुई चोरी की घटनाओं में भी शातिर पुलिस के हत्थे नही चढे। इस बाबत थाना प्रभारी का कहना है कि चोर और लुटेरो को पकडने के लिए पुलिस की टीम सक्रीय है। कल्याणुपर के साथ ही आस-पास के थाना क्षेत्रों में भी बदमाशो को पकडने की कोशिश की जा रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दूसरी तरफ थाना पनकी क्षेत्र में महिला के साथ हुई लूट में भी अपराधी पुलिस की पकड से दूर ही है। यहां भी घटना के दौरान लुटेरो की फुटेज कैमरे में रिकार्ड हो गयी थी। पुलिस का कहना है प्रयास जारी है और जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular